
Overnight Mask क्या होता है? (Representative Image) Image Credit Magnific
Winter Skin Care Tips: सर्दियों के आते ही स्किन ड्राई होकर फटने लगती है, जिससे बचने के लिए लोग मॉइस्चराइजर के साथ ही फेस ऑयल, सीरम और फेस मास्क जैसे कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स को अपनी रूटीन में शामिल करना पसंद करते हैं। इन्हीं में से एक ओवरनाइट फेस मास्क भी है। आइए जानते हैं ओवरनाइट फेस मास्क क्या होता है, इसे लगाने का सही तरीका क्या है और इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
ओवरनाइट फेस मास्क को रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाया जाता है और रातभर त्वचा पर लगा रहने दिया जाता है। इसे स्लीपिंग मास्क (Sleeping Mask) भी कहा जाता है। यह आमतौर पर क्रीम, जेल या शीट मास्क के रूप में आता है। हेल्थलाइन (Healthline) के अनुसार, ओवरनाइट फेस मास्क को चेहरे पर पतली परत में लगाना चाहिए और इसे लगाते समय आंखों और होंठों के आसपास की त्वचा पर लगाने से बचना चाहिए।
हेल्थलाइन (Healthline) के अनुसार, फेस मास्क लगाने से पहले चेहरे को साफ करना जरूरी है। इसके लिए हल्के क्लींजर और गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे चेहरे पर जमा धूल, पसीना, मेकअप और अतिरिक्त तेल हटाने में मदद मिलती है।
फेस मास्क लगा लेना ही काफी नहीं है। इसे सही तरीके से लगाना, तय समय पर हटाना और अपनी त्वचा के अनुसार मास्क चुनना भी जरूरी है। हेल्थलाइन (Healthline) के अनुसार, फेस मास्क लगाने का तरीका उसके प्रकार पर निर्भर करता है।
हेल्थलाइन (Healthline) के अनुसार, फेस मास्क चुनते समय अपनी त्वचा के प्रकार और उसकी जरूरतों का ध्यान रखना चाहिए। हर मास्क हर तरह की त्वचा के लिए सही नहीं होता।
क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के अनुसार,फेस मास्क इस्तेमाल करते समय अपनी त्वचा के अनुसार मास्क न चुनना, मास्क को निर्देशों से ज्यादा देर तक लगाए रखना, जलन होने के बावजूद उसका इस्तेमाल जारी रखना, एक साथ कई ऐसे उत्पाद लगाना और सोशल मीडिया पर बताए गए हर घरेलू नुस्खे को बिना जांचे इस्तेमाल करने जैसी गलतियों से बचना चाहिए।
डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर सामान्य जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी मेडिकल सलाह का विकल्प नहीं है। त्वचा से जुड़ी परेशानी होने पर त्वचा विशेषज्ञ (डर्मेटोलॉजिस्ट) से सलाह लें।
Updated on:
28 Oct 2026, 11:07 AM IST
Published on:
28 Oct 2026, 10:59 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.