Cry Club India: क्या आपने कभी सोचा है कि लोग पैसे देकर रो भी सकते हैं? मुंबई में खुला Cry Club जहां लोग बिना किसी झिझक के आंसू बहा रहे हैं। जानें इस ट्रेंड के पीछे की वजह और फायदे।
Cry Club India: जरा सोचिए आपको टिकट लेकर किसी जगह पर जाना है और वहां जाकर सिर्फ रोना हो। यह सुनकर थोड़ा अजीब लगा होगा। लेकिन यह सच है और ऐसा हो भी रहा है। वो भी हमारे भारत में। दरअसल, सपनों की नगरी मुंबई में ये अजीबो-गरीब ट्रेंड काफी देखने को मिल रहा है। हाल ही में वहां मुंबई Cry Club की शुरूआत की गई है. जहां लोग एक घंटे के लिए एंट्री लेते हैं और खुलकर रोते हैं। कोई सवाल-जवाब नहीं, कोई जजमेंट नहीं बस आंसू बहाने की आजादी होती है।
मुंबई जहां लोगों के सपने सच होते हैं। वहां कई लोग ऐसे भी हैं जो अपने दिल में बोझ दबाए बैठें हैं। इन्हीं लोगों को ध्यान में रखकर इस Cry Club को बनाया गया है। जहां लोगों अपनी भावनाओं को खुलकर बाहर निकाल सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसके क्या फायदे हैं।
हम सब जानते हैं कि रोने के बाद दिल हल्का हो जाता है। जैसे जिम में पैसे देकर पसीना बहाते हैं ताकि शरीर से टॉक्सिन निकल जाएं, वैसे ही यहां लोग पैसे देकर आंसुओं के जरिए स्ट्रेस बाहर निकालते हैं। जापान में इसे कहते हैं (रुइकात्सू) Ruikatsu यानी आंसू ढूंढने की एक्टिविटी। वहीं से ये आइडिया भारत आया है। वहां लोग ग्रुप में इकट्ठा होकर रोते हैं और इसे स्ट्रेस-रिलीफ मानते हैं।
अपने करीबी लोगों के सामने रोने में अक्सर शर्म आती है। लोग क्या सोचेंगे, मुझे कमजोर समझेंगे, ये डर हमेशा लगा रहता है।
लेकिन अजनबियों के सामने कोई डर नहीं, क्योंकि वो आपको जानते ही नहीं। न उन्हें आपकी कहानी पता है, न आपको सफाई देनी है। बस आप आते हैं, रोते हैं और दिल हल्का करके लौट जाते हैं।
कुछ वक्त पहले दीपिका पादुकोण ने कहा था कि “It’s okay to not be okay, और रोना बिल्कुल ठीक है।” अमीर खान भी हाल ही में इंटरव्यू में बात करते-करते रो पड़े थे। इससे साफ है कि आंसू सिर्फ दुख से नहीं आते, खुशियों और यादों में भी आ सकते हैं।