लाइफस्टाइल

नेहा मर्दा के 5 बेस्ट हेयरस्टाइल्स, जो आपके पूरे लुक में लगा देंगे चार चांद

Neha Marda Ke 5 Best Hairstyles: अगर आप आसानी से बनने के साथ ही स्टाइलिश दिखने के लिए हेयरस्टाइल आइडिया खोज रही हैं, तो आप अभिनेत्री नेहा मर्दा के यहां बताए गए 5 हेयरस्टाइल्स से आइडिया लेकर तैयार हो सकती हैं।

2 min read
May 16, 2026
नेहा मर्दा के 5 बेस्ट हेयरस्टाइल्स (file photo)| image credit instagram- nehamarda

Best Hairstyles For Every Outfit: कलर्स टीवी के मशहूर सीरियल "बालिका वधू" में गहना और जी टीवी के शो "डोली अरमानों की" में उर्मी का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली फेमस टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा (Neha Marda) अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ स्टाइलिश हेयरस्टाइल्स और ड्रेसिंग सेंस के लिए भी काफी मशहूर हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम अभिनेत्री नेहा मर्दा के 5 स्टाइलिश हेयरस्टाइल्स शेयर करने जा रहे हैं, जिन्हें रीक्रिएट कर आप ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न, हर लुक में स्टाइलिश दिख सकती हैं।

ये भी पढ़ें

Hairstyle for Wedding Function: शादी के मौके पर अपनाएं ये 7 हेयरस्टाइल्स, दिखेंगी सबसे खूबसूरत

ब्रेड हाफ बन हेयरस्टाइल (Braided Half Bun Hairstyle)

ब्रेड हाफ बन एक बेहद स्टाइलिश और आसान हेयरस्टाइल है, जो कैजुअल आउटिंग और पार्टी दोनों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें बालों के आगे या आधे हिस्से की चोटी (Braid) बनाकर उसका छोटा सा जूड़ा (Bun) बना लिया जाता है, जबकि बाकी के बालों को खुला छोड़ दिया जाता है।

ऐसे में अगर आप कुर्ती या वेस्टर्न ड्रेस के लिए कोई ऐसा हेयरस्टाइल खोज रही हैं, जो खूबसूरत दिखने के साथ-साथ आपको गर्मी से भी बचाए, तो आप अभिनेत्री के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।

हाई मेसी बन हेयरस्टाइल (High Messy Bun Hairstyle)

हाई मेसी बन बनाना बेहद आसान है और यह कैजुअल से लेकर पार्टी वियर तक, हर आउटफिट पर बहुत अच्छा लगता है। एक्ट्रेस नेहा मर्दा जैसा परफेक्ट और स्टाइलिश हाई मेसी बन बनाने के लिए सबसे पहले अपने सारे बालों को ऊपर की तरफ समेटकर एक पोनीटेल बना लें।

इसके बाद बालों को ढीला लपेटकर जूड़ा बनाएं और उसे जूड़ा पिंस (U-pins) की मदद से सिक्योर कर लें। अंत में, चेहरे के पास से कुछ ढीली लटों को बाहर निकालें ताकि आपको एक परफेक्ट नेचुरल और मेसी लुक मिल सके।

साइड कर्ल्स हेयरस्टाइल (Side Curls Hairstyle)

साइड कर्ल्स हेयरस्टाइल एक एवरग्रीन लुक है, जो किसी भी पार्टी या खास अवसर के लिए एकदम परफेक्ट माना जाता है। इसे बनाने के लिए बालों को साइड पार्टिंग यानी एक तरफ मांग करके कर्ल किया जाता है। इसमें बालों के एक हिस्से को आगे की तरफ रखा जाता है और बाकी बालों को पीछे की ओर सेट कर दिया जाता है। अगर आप जल्द ही किसी शादी या पार्टी में जाने का प्लान बना रही हैं, तो इस लुक को ट्राई कर सकती हैं।

साइड कर्ली ब्रेड हेयरस्टाइल (Side Curly Braid Hairstyle)

साइड कर्ली ब्रेड हेयरस्टाइल आमतौर पर घुंघराले यानी कर्ली बालों पर ज्यादा खूबसूरत लगती है। अगर आपके बाल नेचुरल कर्ली हैं, तो आप इस हेयरस्टाइल को बड़ी आसानी से बना सकती हैं। वहीं, अगर आपके बाल सीधे हैं, तो आप पहले कर्लर की मदद से बालों में सॉफ्ट कर्ल्स कर लें और फिर साइड में एक नॉर्मल चोटी (Braid) गूंथ लें। यह हेयरस्टाइल खास तौर पर ट्रेडिशनल और एथनिक कपड़ों के साथ बेहद खूबसूरत लगती है।

हाफ बन हेयरस्टाइल (Half Bun Hairstyle)

हाफ बन हेयरस्टाइल आजकल का एक बेहद ट्रेंडी और क्विक लुक है। इसमें सिर के ऊपरी हिस्से के आधे बालों को समेटकर ऊपर एक छोटा बन यानी जूड़ा बना लिया जाता है और नीचे के आधे बालों को खुला छोड़ दिया जाता है। यह लुक कैजुअल और पार्टी दोनों ही मौकों के सही है। अगर आप गर्मी से परेशान हैं और आपको पूरे बाल बांधना भी पसंद नहीं है, तो नेहा मर्दा का यह हाफ बन हेयरस्टाइल आपके लिए बेस्ट है।

Published on:
16 May 2026 12:49 pm
Also Read
View All