लाइफस्टाइल

Budget 2025: 2019 से 2024 तक…आम बजट के मौके पर निर्मला सीतारमण का ये खास लुक, यहां देखें तस्वीरें

Budget 2025: बजट 2025 का इंतजार 1 फरवरी को खत्म हो जाएगा, इसी के साथ वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण सबसे अधिक बजट पेश करने वाली महिला वित्त मंत्री बन जाएंगी। तस्वीरों से आइये जानते हैं बजट के दौरान साल दर साल कैसा रहा वित्त मंत्री का लुक..

3 min read
Jan 31, 2025
Budget 2025

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल यानि 1 फरवरी 2025 शनिवार को बजट पेश करेंगी। हर साल आम बजट पेश करने के मौके पर निर्मला सीतारमण का लुक चर्चा में रहता है। खासतौर पर उनकी साड़ियां जो भारतीय हैंडलूम और पारंपरिक कारीगरी को हमेशा बढ़ावा देती हैं। साल 2019 से लेकर 2024 तक उन्होंने भारतीय संस्कृति की झलक दिखाने के लिए हर साल अलग-अलग राज्यों की खास साड़ियां पहनी हैं। आइए, एक नजर डालते हैं उनके हर साल के बजट लुक पर…..

Budget 2025: 2019 ब्राइट पिंक मंगलागिरी साड़ी

Bright Pink Mangalagiri Saree

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहली बार बजट पेश करने के खास मौके पर ब्राइट पिंक रंग की मंगलागिरी रेशम की साड़ी पहनी थी। जिसमें सुनहरे बॉर्डर की खूबसूरती साड़ी में चार चांद लगा रहा था। यह साड़ी आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले की है, जिसे सिल्क-कॉटन व प्योर कॉटन से बनाई जाती है।

2020: पीले रंग की हैंडलूम साड़ी

Yellow Handloom Saree

2020 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पीले रंग की पारंपरिक साड़ी पहनी थी। भारतीय संस्कृति में पीला रंग शुभता और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। यह बजट खासतौर पर स्टार्टअप्स और उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया था।

2021: लाल रंग की पोचमपल्ली साड़ी

Red Pochampalli Saree

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2021 के आम बजट पेश करते समय तेलंगाना की मशहूर पोचमपल्ली साड़ी पहनी थी। जो रेशम से बनी थी और इसमें इकत पैटर्न का इस्तेमाल किया गया था। लाल रंग की यह साड़ी और उनके हाथ में रखा बही खाता भारतीय पारंपरिक आर्थिक दृष्टिकोण को दर्शा रहा था।

2022: बोमकई साड़ी

Bomkai saree

2022 में वित्त मंत्री ने ओडिशा की प्रसिद्ध बोमकाई साड़ी पहनी थी। जो हल्के मरून रंग की थी। इस पर सिल्वर धागों का महीन काम किया गया था, जो इस साड़ी को खास बना रहा हैं।

2023: कर्नाटक की इल्कल साड़ी

Ilkal Saree

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2023 में कर्नाटक के धारवाड़ की पारंपरिक 'इल्कल' साड़ी पहनी थी। इसमें काले धागों और सुनहरे बॉर्डर की खास डिटेलिंग थी। इस साड़ी की खासियत यह थी कि इसमें 'कसूती' कढ़ाई थी। जिसे जीआई टैग भी मिला है।

2024: नीली क्रीम साड़ी

Blue Cream Saree

साल 2024 में निर्मला सीतारमण ने नीले रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी। इस बार उन्होंने हैंडलूम साड़ी को प्राथमिकता दी। जिससे भारत की पारंपरिक बुनाई की समृद्धि को बढ़ावा मिलता है। इस तरह की साड़ी पश्चिम बंगाल में मशहूर होती हैं।

Updated on:
01 Feb 2025 10:12 am
Published on:
31 Jan 2025 05:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर