लाइफस्टाइल

इन 4 बर्थ डेट वाली लड़कियां बनती हैं अच्छी पत्नी, चमका देती हैं पति की तकदीर

ये अपने स्वभाव और बातचीत करने के तरीके से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है।

2 min read
numerology, astrology, lucky numbers, mulank 2, radix 2 people, date of birth astrology, birth astrology,
इन 4 बर्थ डेट वाली लड़कियां बनती हैं अच्छी पत्नी, चमका देती हैं पति की तकदीर

अंकज्योतिष (Ankjyotish) अनुसार किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख से उसके जीवन के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29 होती है उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक की लड़कियां किस्मत की धनी मानी जाती हैं। इनके बोलने का तरीका सबसे अलग होता है। ये अपने स्वभाव और बातचीत करने के तरीके से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है।

मूलांक 2 की लड़कियां इमोशनल और संवेदनशील होती हैं। अपने लोगों की खूब केयर करती हैं।जिस किसी के साथ अपना रिश्ता जोड़ लेती हैं उसका साथ उम्र भर नहीं छोड़ती। ये अच्छी दोस्त साबित होती हैं। ये अपने पति की किस्मत चमकाने वाली मानी जाती हैं। इन्हें लव लाइफ में अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती। इन्हें इनका हमसफर जल्दी मिल जाता है। ये अपने जीवनसाथी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहती हैं।

इस मूलांक की लड़कियों का स्वभाव मिलनसार होता है। ये अच्छी मार्गदर्शक साबित होती हैं। अपने पति को करियर में आगे बढ़ने में काफी सपोर्ट करती हैं। ये संस्कारी होती हैं। अपने ससुराल के लोगों का दिल जीत लेती हैं। कहते हैं इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। जिस कारण ये जिस काम में हाथ डालती हैं उसमें सफलता पाती हैं। यहां तक कि अपने पति को भी धनवान बनाती हैं।

इस मूलांक की लड़कियां अच्छी पत्नी साबित होती हैं। ये रिश्ते निभाने में माहिर मानी जाती हैं। इनका दिमाग काफी तेज होता है। ये अपनी बुद्धि के बल पर किसी भी काम में सफलता हासिल कर लेती हैं। ये करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करती हैं। ये लाइफ में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करने वाली होती हैं।
यह भी पढ़ें: बुध पूर्णिमा के दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें इसे क्यों कहा जा रहा है 'ब्लड मून'

Published on:
05 May 2022 01:34 pm