Office Stress Management Tips:आज के इस लेख में हम ऑफिस के तनाव को कैसे कम करें, इससे जुड़े टिप्स विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इन छोटी-छोटी लेकिन जरूरी टिप्स को, जिससे आप ऑफिस का बोझ दफ्तर के गेट पर ही छोड़कर एक रिलैक्स्ड मूड में घर आ सकें।
Office Stress Management Tips: आज की भागदौड़ में ज्यादातर लोग अपने करियर के पीछे इतना भाग रहे हैं कि अपनी मेंटल हेल्थ को ही भूल जाते हैं। ऐसे में ऑफिस की टेंशन से घर की शांति खराब होने लगती है। आज के इस लेख में, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर mrs_international_glam_icon चैनल पर डॉ. सविता सिंह द्वारा साझा किए गए ऑफिस के तनाव को कैसे कम करें से जुड़े टिप्स को विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए इन टिप्स को जानते हैं, जिससे आप ऑफिस का बोझ दफ्तर के गेट पर ही छोड़कर एक रिलैक्स्ड मूड में घर आ सकें।
ज्यादातर लोग परफेक्शन के पीछे भागने की वजह से ऑफिस में परेशान रहते हैं। इसके कारण या तो उनका काम अधूरा रह जाता है या फिर वो अपना काम समय से पूरा नहीं कर पाते, जिसके चलते उन्हें डांट पड़ती है। डॉ. सविता सिंह के अनुसार, आप एक इंसान हैं, कोई रोबोट या सुपर-ह्यूमन नहीं। हर काम को एकदम परफेक्ट करने का जो प्रेशर हम खुद पर डालते हैं, वही स्ट्रेस की सबसे बड़ी वजह है। आप अपना बेस्ट एफर्ट जरूर डालिए, लेकिन यह उम्मीद मत पालिए कि हर चीज हमेशा परफेक्ट ही होगी। अपनी लिमिट्स में काम करना दिमाग को शांत रखने का एक स्मार्ट तरीका है।
बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो ऑफिस में होने वाली अनबन या बहस को दिल पर लगा कर घंटों परेशान रहते हैं। अगर बात जरूरी नहीं है, तो ऑफिस की ऐसी छोटी-मोटी बातों को घंटों सोचना बंद करें। यह सब 'पार्ट ऑफ जॉब' है और लगभग हर किसी के साथ होता है।
अगर आप ऑफिस के स्ट्रेस से बचना चाहते हैं, तो सबसे पहले गॉसिप और पॉलिटिक्स से दूर रहें। दरअसल, दूसरों की बुराई करना या गॉसिप का हिस्सा बनना शुरू में तो बड़ा मजेदार लगता है, लेकिन बाद में यही चीज बड़े स्ट्रेस की वजह बन जाती है। इसके साथ ही गॉसिप और पॉलिटिक्स आपके आसपास एक नेगेटिव माहौल बना देती है, जिससे आपका मूड खराब रहता है।
अगर आप किसी बीमारी से परेशान हैं या घर-परिवार में कोई प्रॉब्लम चल रही है, तो उसे मन में दबाकर न रखें। अपने किसी खास दोस्त या भरोसेमंद को-वर्कर से अपनी बात शेयर करें। जब आपके वर्कप्लेस पर लोगों को आपकी सिचुएशन पता होती है, तो अक्सर आपको काम में मदद मिल जाती है और माहौल आपके लिए थोड़ा आसान हो जाता है।
ऑफिस का काम ऑफिस में और घर के काम के बीच वर्क बाउंड्रीज सेट करना बहुत जरूरी है। अपने परिवार और खुद को क्वालिटी टाइम दें ताकि आपका दिमाग अगले दिन के लिए रिचार्ज हो सके।
एक बात हमेशा याद रखें, आपकी नौकरी और करियर बहुत इम्पोर्टेन्ट हैं, लेकिन आपकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ उनसे कहीं ज्यादा कीमती है। करियर फिर से बन सकता है, पर बिगड़ी हुई सेहत को सुधारना मुश्किल होता है। अगर इन सब कोशिशों के बाद भी आपको भारीपन या बहुत ज्यादा टेंशन महसूस होती है, तो किसी अच्छे साइकियाट्रिस्ट (Psychiatrist) से जरूर मिलें।