लाइफस्टाइल

Logo Remove Tips: प्रमोशनल बैग और  टी-शर्ट से प्रिंट या लोगो हटाने के 2 आसान हैक्स

T Shirt Logo Remove Tips: प्रमोशन में मिले बैग या टी-शर्ट से लोगो और प्रिंट हटाना चाहते हैं, तो यहां बताए गए ये 2 आसान टिप्स फॉलो कर सकते है।
2 min read
Jul 23, 2026
Bag Logo Removal, Rubber Print Removal
Logo Remove Tips (representative image) image credit chatgpt

Company Logo Remove Tips: आज के समय में प्रमोशन के लिए कंपनियां टी-शर्ट और बैग बांटती हैं, लेकिन ऐसे सामान का इस्तेमाल कई लोग सिर्फ इसलिए नहीं करते क्योंकि उन पर कंपनी का बड़ा लोगो या प्रिंट बना होता है। अगर आपके पास भी ऐसा कोई बैग या टी-शर्ट है, जिसे आप इस्तेमाल तो करना चाहते हैं लेकिन लोगो या प्रिंट की वजह से नहीं कर रहे हैं, तो यहां बताए गए दो आसान हैक्स की मदद से उसे आसानी से हटाकर साफ लुक दे सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।

नेल पेंट रिमूवर से साफ करें प्रिंट

अगर आपके बैग या टी-शर्ट पर कोई प्रिंट है, जिसे आप हटाना चाहते हैं, तो इसे आप नेल पेंट रिमूवर की मदद से आसानी से हटा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले कॉटन पर थोड़ा सा नेल पेंट रिमूवर लें और उसे लोगो या प्रिंट के पीछे की तरफ लगाने के बाद सामने की तरफ भी हल्के हाथ से रब करते हुए साफ करें। कुछ सेकंड बाद जब रबर थोड़ा ढीला होने लगे, तो उसे धीरे-धीरे उंगलियों या किसी कार्ड की मदद से निकाल दें।

ध्यान दें, नेल पेंट रिमूवर का इस्तेमाल करने से पहले कपड़े के किसी छिपे हुए हिस्से पर टेस्ट जरूर कर लें, क्योंकि कुछ कपड़ों का रंग हल्का पड़ सकता है। साथ ही, प्रिंट का रंग कपड़े के दूसरे हिस्से पर भी लग सकता है, इसलिए इस तरीके को सावधानी से अपनाएं।

प्रेस से भी हटा सकते हैं प्रिंट

बैग, टी-शर्ट या किसी भी कपड़े पर लगे रबर प्रिंट या लोगो को हटाने के लिए आप प्रेस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए प्रेस को हल्का गर्म करें। इसके बाद प्रेस की टिप यानी आगे की पतली वाली जगह को लोगो पर रखें और धीरे-धीरे गर्म करते हुए प्रिंट को हटाएं। ध्यान रखें कि प्रेस को कपड़े पर रगड़ना नहीं है और न ही ज्यादा दबाव डालना है।

अगर लोगो ज्यादा मोटा नहीं है, तो एक अक्षर या छोटे हिस्से को हटाने में करीब 2 से 3 मिनट लग सकते हैं। पूरे लोगो को हटाने में लगभग 10 से 12 मिनट का समय लग सकता है। समय इस बात पर भी निर्भर करेगा कि रबर प्रिंट कितना मोटा और मजबूत है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

प्रेस को कभी भी एक जगह ज्यादा देर तक न रखें और न ही उसे कपड़े पर आगे-पीछे रगड़ें। ज्यादा दबाव देने से रबर का रंग कपड़े पर फैल सकता है, जिससे दाग पड़ने का खतरा रहता है। इसलिए हमेशा हल्के हाथ से और धीरे-धीरे काम करें।

Updated on:
23 Jul 2026 11:18 am
Published on:
23 Jul 2026 11:18 am