लाइफस्टाइल

Raita Side Effects: क्या आप भी खाते हैं रायता? हो सकते हैं वायरल बुखार के शिकार, एक्सपर्ट ने किया दावा

Raita Side Effects: क्या आप जानते हैं कि खीरे का रायता (Cucumber Raita) आपकी सेहत बिगाड़ सकता है? आयुर्वेद के अनुसार खीरा और दही का मेल पचने में कठिन है, जो बुखार, एलर्जी और थकान का कारण बन सकता है। जानें कौन-से रायते हैं हेल्दी विकल्प।
2 min read
Sep 21, 2025
Raita Side Effects
Raita Side Effects (photo- gemini ai)

Raita Side Effects: रायता भारतीय खाने का अहम हिस्सा माना जाता है। कुछ लोग तो ऐसे होते हैं जिनके लिए बिना रायते के खाना अधूरा ही लगता है। वहीं कई लोग इसे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद मानकर हर रोज इसका सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर रायता आपकी सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता? आयुर्वेद के अनुसार, एक खास रायते का सेवन करने से आपके शरीर को नुकसान पहुंच सकता है और यहां तक कि यह आपको वायरल बुखार और अन्य संक्रमणों का शिकार भी बना सकता है। तो आइए जानते हैं वह कौन सा रायत है जिसका सेवन हमारे स्वास्थ्य के बिलकुल भी सही नहीं है।

खीरे का रायता क्यों है हानिकारक?

एक्सपर्ट नित्यानंदम श्री के मुताबिक, खीरे का रायता खाना हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता। आयुर्वेदिक ग्रंथों में भी खीरे और दही का मेल निषेध बताया गया है। दरअसल, खीरा पानी से भरपूर और ठंडी तासीर वाला माना जाता है, जबकि दही भारी और गाढ़ा होता है। जब इन दोनों चीजों को एक साथ खाया जाता है तो यह शरीर के पाचनतंत्र पर बोझ डालता है। नतीजतन, शरीर में टॉक्सिन्स बनने लगते हैं और धीरे-धीरे इम्युनिटी कमजोर हो सकती है।

इम्युनिटी कम होने पर खीरे का रायता खाने से बुखार, सर्दी-जुकाम, एलर्जी और थकान जैसी समस्याएं आसानी से पकड़ सकती हैं। कई बार लोग सोचते हैं कि अगर उन्हें अभी तक कोई नुकसान नहीं हुआ है तो आगे भी नहीं होगा। लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि जैसे ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होगी, इसका नकारात्मक असर दिखना शुरू हो जाएगा।

कौन-सा रायता खाना है फायदेमंद?

अगर आपको रायता खाना पसंद है तो खीरे के बजाय कुछ हेल्दी विकल्प चुन सकते हैं।

बूंदी का रायता (Boondi Raita): यह पचने में आसान होता है और स्वाद भी बढ़ाता है।

फ्रूट रायता (Fruit Raita): मीठे फलों से बना रायता शरीर को विटामिन और मिनरल्स देता है।

तड़का लगाया रायता: आप चाहें तो दही में जीरा, घी और हींग का हल्का तड़का लगाकर भी खा सकते हैं। इससे पाचन आसान हो जाता है और दही का असर भी हल्का हो जाता है।

कब और कैसे खाएं रायता?

आयुर्वेद के अनुसार, रात के समय दही नहीं खाना चाहिए क्योंकि यह शरीर में बलगम और कफ बढ़ाता है। लेकिन अगर रात में दही खाने का मन करे तो उसमें हल्का-सा तड़का लगाकर खाएं। इससे इसका असर कम हो जाएगा और पचने में आसानी होगी।

Updated on:
21 Sept 2025 07:01 pm
Published on:
21 Sept 2025 06:37 pm