नौतपा में क्या खाना चाहिए?: नौतपा 2026 की शुरुआत कल से हो रहा है। ऐसे में भीषण गर्मी से बचने के लिए शरीर को ठंडा रखने वाली और ठंडी तासीर की चीजों का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसलिए, आज की इस स्टोरी में हम राजस्थान का पारंपरिक 'फोगला रायता' बनाने की रेसिपी साझा कर रहे हैं।
Fogla Raita Recipe: साल 2026 में नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक रहेगा। भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है। राजस्थान में इस मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए 'फोगला' (Fogla) का सेवन काफी लोकप्रिय है। आइए जानते हैं डायटीशियन डॉ. अर्पणा इंदौरिया इसके फायदे।
स्टेप 1:
सबसे पहले सूखे हुए फोग को साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से फोग ऊपर आ जाएंगे और इसमें मौजूद गंदगी व कंकड़-पत्थर नीचे बैठ जाएंगे। अब ऊपर से फोगलों को सावधानी से निकालकर 5-8 मिनट के लिए गर्म पानी में उबालें।
स्टेप 2:
जब फोग जब फूल जाएं, तो उनका अतिरिक्त पानी छानकर अलग कर लें।
स्टेप 3:
एक बर्तन में ताजा दही लें और उसे अच्छी तरह फेंट लें ताकि उसमें गुठलियां न रहें।
स्टेप 4:
अब इसमें रायता मसाला या भुना जीरा पाउडर, काला नमक, सफेद नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद इसमें उबले और ठंडे किए हुए फोग डालें। आपका ठंडा और पौष्टिक फोग का रायता तैयार है।
फोगला राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में पाया जाने वाला एक जंगली पौधा है। इसके फूल मार्च के महीने में आते हैं, जिन्हें तोड़कर सुखाया जाता है। सूखने के बाद इनके अंदर से छोटे दाने निकलते हैं, जिनका उपयोग गर्मी से बचने के लिए कई प्रकार के पेय पदार्थों और व्यंजनों में किया जाता है।
क्लीनिकल डायटीशियन डॉ. अर्पणा इंदौरिया के अनुसार, बीकानेर का यह प्रसिद्ध फोगला अपनी ठंडी तासीर के लिए जाना जाता है। इसके नियमित सेवन से कई फायदे होते हैं-