Ramadan 2026 Iftari Special Falooda Recipe: अगर आप आज की इफ्तारी के लिए कुछ अलग और खास बनाने की सोच रही हैं, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके लिए है। आज की इस स्टोरी में हम फालूदा बनाने की आसान रेसिपी शेयर कर रहे हैं। जिसे फॉलो कर आप घर पर ही बाजार जैसा स्वादिष्ट फालूदा तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं फालूदा बनाने का आसान तरीका।
Ramadan 2026 Iftari Special Falooda Recipe: रमजान का पाक महीना इबादत के साथ-साथ इफ्तार और सेहरी की खास तैयारियों के लिए भी जाना जाता है। रोजेदार पूरे उत्साह के साथ इन दोनों वक्तों की तैयारी करते हैं। दिनभर रोजा रखने की वजह से ज्यादातर लोग सेहरी में ज्यादा भारी या खास व्यंजन बनाना पसंद नहीं करते, लेकिन इफ्तारी को लेकर खास तैयारी जरूर करते है। रमजान 2026 में आज पहला वीकेंड है। ऐसे में अगर आप आज की इफ्तारी के लिए कुछ अलग और खास बनाने की सोच रही हैं, तो हमारी यह स्टोरी आपके लिए काम की साबित हो सकती है।
आज की इस स्टोरी में हम फालूदा बनाने की आसान रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। इन्हें फॉलो करके आप घर पर ही बाजार जैसा स्वादिष्ट फालूदा तैयार कर सकती हैं और इफ्तारी में सर्व कर सकती हैं। आइए जानते हैं फालूदा बनाने का आसान तरीका।
रोजा खोलने के बाद शरीर को तुरंत एनर्जी और ठंडक की जरूरत होती है। ऐसे समय में फालूदा एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। यह दूध, सब्जा के बीज और ड्राय फ्रूट्स से बनता है, जो शरीर को ताकत देने के साथ-साथ ताजगी भी देते हैं। इसका मीठा और ठंडा स्वाद दिनभर की थकान को काफी हद तक कम कर देता है और मन को भी सुकून देता है। खासकर गर्मियों के रमजान में यह और भी ज्यादा राहत देता है। ऐसे में आप रमजान 2026 में इफ्तारी के लिए फालूदा बनाकर परिवार के साथ इसका आनंद उठा सकती हैं।