लाइफस्टाइल

Ramadan Sehri Recipe: इफ्तारी में ढ़ेर सारी बच गई है फ्रूट चाट, तो फेंकने या बासी खाने के बजाय सेहरी में बनाएं टेस्टी और हेल्दी स्मूदी

Ramadan Sehri Recipe: अगर आपने इफ्तारी में फ्रूट चाट बनाया है और वह काफी ज्यादा बच गया है, और समझ नहीं आ रहा कि उसका क्या करें, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके काम आ सकती है। आइए जानते हैं कि बचे हुए फ्रूट चाट से आप क्या हेल्दी और टेस्टी बना सकती हैं, ताकि उसे फेंकने की जरूरत न पड़े।
2 min read
Feb 19, 2026
Ramadan Sehri Recipe
Ramadan Sehri Recipe- image credit- gemini

Ramadan Sehri Recipe: आज रमजान का पहला रोजा है, इसलिए इफ्तारी को लेकर घरों का माहौल ही अलग नजर आ रहा है। हर तरफ इफ्तारी को खास बनाने की तैयारी चल रही है। कोई मीठा बना रहा है तो कोई खट्टा-तीखा, ताकि इफ्तारी यादगार बन सके। पहले रोजे में अक्सर लोग उत्साह में थोड़ा ज्यादा ही खाना बना लेते हैं, लेकिन इफ्तारी के समय उतना खा नहीं पाते। ऐसे में कई चीजें बच जाती हैं। कुछ खाने की चीजों को तो आप फ्रिज में रखकर अगले दिन दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं जिन्हें ज्यादा देर तक रखना ठीक नहीं होता। फ्रूट चाट उन्हीं में से एक है।

सेहरी के समय फ्रूट चाट बनाना और खाना लोगों को काफी पसंद होता है। यह जल्दी तैयार हो जाती है, हल्की होती है और सेहत के लिए भी अच्छी मानी जाती है। ऐसे में अगर आपने भी इफ्तारी में फ्रूट चाट बनाया है और वह काफी ज्यादा बच गया है, और आपको समझ में नहीं आ रहा कि उसका क्या करें, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके काम आ सकती है। आइए जानते हैं कि बचे हुए फ्रूट चाट से आप क्या हेल्दी और टेस्टी बना सकती हैं, ताकि इसे फेंकने की जरूरत न पड़े।

फलों की चाट से स्मूदी बनाने के लिए सामग्री

  • बची हुई फलों की चाट
  • आवश्यकता अनुसार दूध
  • बर्फ के टुकड़े
  • स्वादानुसार शहद या चीनी

ऐसे बनाएं बचे हुए फलों की चाट से स्मूदी (Fruit Chaat Smoothie)


इफ्तारी में बची हुई फ्रूट चाट को सबसे पहले फ्रिज से निकालकर हल्के पानी से धो लें, ताकि उसमें मिला हुआ चाट मसाला और नींबू का रस निकल जाए और उसका स्वाद स्मूदी में ज्यादा न आए। अगर आपके पास पहले से फ्रूट चाट नहीं है, तो आप ताजे फलों से भी इसे बना सकते हैं। इसके लिए केला, पपीता, अंगूर और अनार जैसे अपने पसंद के फलों को छील लें। फिर उन्हें अच्छे से पानी से धोकर साफ कर लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर कटे हुए फल या धोई हुई बची फ्रूट चाट को मिक्सर जार में डालें। इसमें जरूरत के अनुसार दूध मिलाएं और मिक्सर चलाकर सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड कर लें, ताकि यह एकसार और स्मूद पेस्ट बन जाए।


अगर पेस्ट आपको ज्यादा गाढ़ा लग रहा है, तो आप थोड़ा सा और दूध डाल सकते हैं। अब मिठास के लिए स्वादानुसार शहद या चीनी मिला लें और एक बार फिर से मिक्सर चला दें। अगर आपको ठंडी स्मूदी पसंद है, तो इसमें कुछ बर्फ के टुकड़े डालकर दोबारा मिक्सी चलाएं और अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। लीजिए, आपकी हेल्दी और टेस्टी स्मूदी तैयार है। इसे गिलास में निकालकर सेहरी में सर्व करें। इस तरह न तो फल खराब होंगे और न ही खाने की बर्बादी होगी, और आपको एक नई और स्वादिष्ट डिश का मजा भी मिल जाएगा। आप चाहें तो इसमें ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट डालकर इसे गार्निश कर सकते हैं, इससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा।

Published on:
19 Feb 2026 10:22 pm