लाइफस्टाइल

हर मौके और ड्रेस के साथ मैच हो जाता है रैटन बैग

हैंडबैग की जरूरत शादी से पहले और बाद दोनों ही स्थितियां में पड़ती है। इसके साथ ही कोई भी ओकेशन हो, वहां भी बैग के बिना अधूरा सा लगता है।

less than 1 minute read
Apr 03, 2019
rattan bag
हर मौके और ड्रेस के साथ मैच हो जाता है रैटन बैग

हैंडबैग की जरूरत शादी से पहले और बाद दोनों ही स्थितियां में पड़ती है। इसके साथ ही कोई भी ओकेशन हो, वहां भी बैग के बिना अधूरा सा लगता है। आउटफिट के अलावा मार्केट में बैग को लेकर भी काफी नए स्टाइल देखने को मिल जाते हैं। जानते हैं नए रैटन बैग केे बारे में -

कंफर्टेबल होते हैं
आपका आउटफिट चाहे हैवी हो या लाइट, रैटन बैग को आसानी से कैरी किया जा सकता है। खास बात है कि आप इसे साइड के अलावा स्लिंग बैग के रूप में ट्राई कर सकती हैं। जरूरत के हिसाब से इसमें कॉस्मेटिक से लेकर कोई भी जरूरी सामान रखा जा सकता है। ये काफी मजबूत होते हैं।

बनवा भी सकती हैं
मार्केट में इस बैग से जुड़ी कई वैराइटी मौजूद है। ऐसे में आप अपने आउटफिट, ज्वैलरी या लुक के अनुसार मैच करते हुए रैटन बैग को खरीद सकती हैं। इनमें कलर से लेकर डिजाइन्स में भी कई ऑप्शंस उपलब्ध हैं। इसके अलावा कई शॉप्स है जिनको आप डिजाइन ेके अनुसार रैटन बैग को बनवा भी सकती हैं।

सिंपल लुक के लिए है परफैक्ट बैग
जिन्हें भारी भरकम, हैवी और चमक धमक डिजाइन वाले बैग पसंद नहीं है उनके लिए यह काफी अच्छा विकल्प बन सकता है। ब्राइडल परपस से भी यह अच्छे से मैच हो जाता है। हनीमून पर गोवा या मनाली का प्लान कर रही हैं तो लोकेशन के अनुसार यह बैग काफी सूट करेगा। इसके अलावा यदि उम्र के हिसाब से गिफ्ट नहीं सेलेक्ट कर पा रहे हैं तो भी इस बैग को गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं। ब्राइडल परपस से भी इसे मेकअप किट के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं।

Published on:
03 Apr 2019 06:13 pm