
Miss Universe 2026 फाइनलिस्ट Annie Sharma (photo- insta @missuniverseindiaorg)
Miss Universe 2026 Finalist: मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की नेशनल फाइनलिस्ट के तौर पर चुनी गई एनी शर्मा (Annie Sharma) इन दिनों अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट के चलते काफी चर्चा में हैं। एनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखकर बताया है कि पेजेंट की तैयारी के दौरान उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था, लेकिन अपने अनुशासन और जुनून के दम पर फाइनलिस्ट बन गई ।
एनी ने अपने इंस्टाग्राम पर पेजेंट के दौरान पैर फ्रैक्चर होने के बावजूद प्रैक्टिस करने, एक्सरसाइज करने और तैयारी के छोटे-छोटे पलों का एक वीडियो शेयर किया।
साथ ही कैप्शन में लिखा, "सबने जो देखा, स्टेज पर आत्मविश्वास के साथ चलती एक लड़की। जो किसी ने नहीं देखा, वह फ्रैक्चर, वे आंसू, वह डर और वे दिन जब मुझे लग रहा था कि क्या मैं कभी ठीक से चल भी पाऊंगी या नहीं। कॉम्पिटिशन से कुछ दिन पहले ही मेरे पैर में फ्रैक्चर हो गया था। ऐसे भी पल आए जब हर कदम पर दर्द होता था और ऐसा लगने लगता था कि हार मान लेना लड़ते रहने से कहीं ज्यादा आसान है। लेकिन कभी-कभी, लाइफ आपको रिवॉर्ड देने से ठीक पहले टेस्ट करती है। मेरी कोच डेजी का शुक्रिया, जिन्होंने हमेशा मुझ पर भरोसा रखा। आपकी गाइडेंस, धैर्य और अटूट साथ ने मुझे तब भी आगे बढ़ने की ताकत दी, जब सब कुछ मेरे खिलाफ लग रहा था।” एनी की इस मेहनत और जज्बे को देखकर सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
दिल्ली में जन्मीं और पली-बढ़ी एनी शर्मा इंस्टाग्राम प्रोफाइल में दी गई जानकारी के अनुसार एक्टर, क्रिएटर और मॉडल हैं। इसके अलावा, एनी एक कथक डांसर भी हैं, जिसका पता एनी द्वारा शेयर किए गए सोशल मीडिया वीडियो से चलता है।
एनी खास तौर पर मेंटल हेल्थ, महिलाओं की वेलनेस, रेस्टोरेटिव योग, प्राणायाम और मेडिटेशन पर फोकस करने के साथ ही मोटापा, आर्थराइटिस, दिल की बीमारी, इनफर्टिलिटी और पीसीओएस जैसी समस्याओं के लिए थेरेप्यूटिक योग भी कराती हैं।
Updated on:
22 Jun 2026 03:25 pm
Published on:
22 Jun 2026 03:25 pm
