लाइफस्टाइल

Rekha Gupta CM: बस एक Car लेकिन करोड़ों की मालकिन हैं Delhi CM रेखा गुप्ता, DU से कीं पढ़ाई, पेशे से हैं वकील

बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। रेखा गुप्ता की संपत्ति की बात करे तो करोड़ों की संपत्ति उनके पास है।

less than 1 minute read
Feb 19, 2025
Rekha Gupta CM
Rekha Gupta CM

Rekha Gupta Net Worth: भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। वह पहली बार शालीमार बाग से विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बनी हैं।

Rekha Gupta CM: संपत्ति और आय 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान दायर हलफनामे के अनुसार, रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति लगभग 5.3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। उनकी आय के मुख्य स्रोत उनके वकील के पेशे और राजनीतिक करियर से हैं।

Rekha Gupta: वित्तीय विवरण

Delhi New CM Rekha Gupta के पास 1,48,000 रुपये नगद हैं और उनके बैंक खाते में ₹22,42,242 जमा हैं। इसके अलावा, उनके पास कई कंपनियों में निवेश और शेयर भी हैं, जो उनके कुल संपत्ति में योगदान करते हैं। Rekha Gupta और उनके पति के नाम पर कुल 29 लाख रूपये का सोना है। कुल 360 ग्राम सोना दोनों के पास है।

Delhi New CM: बीमा और वाहन

रेखा गुप्ता और उनके पति के पास ₹53,68,323 की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है। रेखा गुप्ता के पास व्यक्तिगत वाहन नहीं है, लेकिन उनके पति के नाम पर एक मारुति XL6 (2020 मॉडल) कार है।

Rekha Gupta: रियल एस्टेट

रेखा गुप्ता के पास दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में एक घर है, जिसकी कीमत ₹30 लाख से अधिक है, जो उनकी कुल संपत्ति में महत्वपूर्ण योगदान करता है।

Rekha Gupta: कितनी पढ़ी लिखी हैं रेखा गुप्ता?

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की पढ़ाई-लिखाई दो-दो यूनिवर्सिटी से हुई है। उन्होंने बीकॉम और एलएलबी की हुई है। रेखा गुप्ता ने बीकॉम की दिल्ली यूनिवर्सिटी(DU) की डिग्री दौलत राम कॉलेज से ली है। जबकि चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी, मेरठ से लॉ की डिग्री हासिल की है।

Updated on:
19 Feb 2025 08:58 pm
Published on:
19 Feb 2025 08:21 pm