लाइफस्टाइल

Rekha House: रेखा का घर है ‘रहस्यलोक’, आलीशान घर की कीमत है इतने करोड़, जानिए खासियत

Rekha: बॉलीवुड की सदाबहार दिवा रेखा अपने अनोखे और शाही अंदाज के लिए मशहूर हैं। वह मुंबई के बैंडस्टैंड इलाके में स्थित अपने शानदार बंगले 'बसेरा' में रहती हैं, जो शहर के सबसे खूबसूरत इलाकों में गिना जाता है। आइए, एक नजर डालते हैं उनके आलीशान घर की खूबसूरती पर।

3 min read
Jun 02, 2025
Famous Bollywood celebrity homes Rekha फोटो डिजाइन- पत्रिका.com

Rekha House: बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा अपनी खूबसूरती और शाही अंदाज के लिए जितनी मशहूर हैं, उतना ही चर्चा में उनका घर भी रहता है। मुंबई के शानदार बैंडस्टैंड इलाके में स्थित उनका बंगला 'बसेरा' एक सपनों के महल जैसा प्रतीत होता है। आइए जानते हैं कि 90 की दशक की लोकप्रिय अभिनेत्री रेखा का खूबसूरत घर अंदर से किस तरह खास है।

ये भी पढ़ें

रूम में फ्लोरल आर्मचेयर… Ananya Panday के नए घर में ये चीजें हैं खास, देखिए तस्वीरें

रेखा के घर का नाम क्या है?

Rekha mansion

रेखा के इस शानदार बंगले का नाम है 'सी स्प्रिंग्स'। नाम से ही साफ है कि यह बंगला समंदर के किनारे बसा है।इस बंगले का पता है बंगला नंबर 2, बायरामजी जीजीभॉय रोड, बैंडस्टैंड, बांद्रा (पश्चिम), मुंबई - 400050

रेखा के घर की कीमत कितनी है?

फाइनेंशियल रिपोर्ट्स और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेखा के 'सी स्प्रिंग्स' बंगले की अनुमानित कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये बताई जाती है। यह बंगला बिल्कुल वैसा ही है, जैसा आप संजय लीला भंसाली की किसी फिल्म में देखते हैं।

इन दो खान के पड़ोसी हैं रेखा

शाहरुख खान और सलमान खान के पड़ोसी हैं 90 के दशक की अदाकारा रेखा। लेकिन मुंबई के बांद्रा इलाके की चकाचौंध और सितारों की भीड़ के बीच, रेखा का घर अपनी अलग ही पहचान रखता है। समंदर के किनारे बना उनका यह बंगला सिर्फ एक घर नहीं है, बल्कि रेखा की शाही और शानो-शौकत भरी जिंदगी की झलक भी दिखाता है। चारों ओर बॉलीवुड सितारों के घरों से घिरे होने के बावजूद, रेखा का आशियाना अपने में ही कुछ खास है। ऊंची बांस की दीवारों से घिरा यह घर उनकी प्राइवेसी का भी खास ख्याल रखता है।

रहस्यलोक क्यों कहते हैं आलीशान मेंशन को

मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित रेखा का घर जितना खूबसूरत है, उतना ही रहस्यमय भी माना जाता है। चारों ओर से हरे-भरे पेड़ों और ऊंची दीवारों से घिरे इस बंगले को अक्सर "रहस्यलोक" कहा जाता है, क्योंकि यहां न तो ज्यादा आवाजाही होती है और न ही रेखा को बाहर आते-जाते देखा जाता है। उनका यह घर मीडिया और फैंस के लिए हमेशा से एक पहेली रहा है। सफेद और हरे रंग की झलकियों से सजा यह बंगला काफी शांति और क्लासिक अंदाज का अनोखा मेल पेश करता है। सिर्फ मुंबई में ही नहीं, बल्कि हैदराबाद में भी उनके कई आलीशान बंगले और फ्लैट्स हैं, जहां से उन्हें अच्छा खासा आय होता है।

रेखा जी के घर का इंटीरियर्स

मुंबई में रेखा का घर पारंपरिक भारतीय कला और मॉडर्न डिजाइन का सुंदर मेल है। घर के अंदर लकड़ी का फर्नीचर, चमकदार रंग और भारतीय हैंडीक्राफ्ट की खूबसूरती दिखती है, जो हर कोने को सजाते हैं। घर का हर कोना पारंपरिक चीजों से सजाया गया है, जिससे इसका इंटीरियर एक खूबसूरत विंटेज लुक देता है। रेखा जी का आशियाना शाही अंदाज के साथ-साथ हर तरह की आधुनिक सुविधाओं से भी सजा हुआ है।

बांस की दीवारें क्यों चुनीं?

Rekha Sea Springs House

रेखा ने अपने घर के चारों ओर बांस की ऊंची दीवारें बनवाई हैं। बांस प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ प्राइवेसी का भी ध्यान रखता है। रेखा, जो हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया और दुनिया की नजरों से दूर रखना पसंद करती हैं।

महंगी गाड़ियों की भी शौकीन

रेखा महंगी गाड़ियों की भी बहुत शौकीन हैं। बताया जाता है कि उनके पास कई महंगी गाड़ियों का कलेक्शन है, जैसे टाइटैनिक्स, बीएमडब्ल्यू टी3, लैंड रोवर डिस्कवरी, और मित्सुबिशी ब्लेंडर जैसी कारें शामिल हैं।

रेखा का सोर्स ऑफ इनकम

रेखा फिल्म इंडस्ट्री की एक नामी एक्ट्रेस रह चुकी हैं, लेकिन अब वे फिल्मों में काम बहुत कम करती हैं। इसके बावजूद, वे हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं और अपने जीवन को शाही अंदाज में बिताना पसंद करती हैं। बंगलों और फ्लैट्स के किराए के अलावा रेखा इवेंट्स और अवॉर्ड शो में हिस्सा लेने के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करती हैं।

अगर आप इस तरह के सेलेब के लाइफ से जुड़ी बातों को पढ़ना चाहते हैं तो पत्रिका के लाइफस्टाइल न्यूज (Lifestyle News) सेक्शन की खबरों को पढ़िए। यहां पर आपको इस सेक्शन की रोचक खबरें मिलेंगी।

ये भी पढ़ें

Shilpa Shetty: 130 करोड़ की संपत्ति, इस बिजनेस ने किया मालामाल, प्राइवेट जेट, आलीशान घर… जीती हैं ऐसी जिंदगी

Also Read
View All

अगली खबर