
Amazon Flipkart Se Sasti Shopping Kaise Kare| image credit gemini
Amazon Flipkart Se Sasti Shopping Kaise Kare: आज के समय में कपड़े से लेकर खाने तक इंसान की हर जरूरी चीज ऑनलाइन मिल रही है। फिर भी ऑनलाइन शॉपिंग करते समय सबसे बड़ी परेशानी तब होती है जब स्मार्ट खरीदारी करनी हो, क्योंकि आज के समय में बढ़ती ऐप्स और डिमांड की वजह से सभी वेबसाइटें अच्छे ऑफर देती हैं, लेकिन इसका फायदा उठाना सबको नहीं आता है। आज के इस लेख में हम ऑनलाइन खरीदारी करते समय कैसे अच्छी डील पा सकते हैं, इससे जुड़े 5 टिप्स शेयर करने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर आप अपने पैसे बचा सकते हैं।
ज्यादातर लोग ऑनलाइन वेबसाइटों पर सामान का डिस्काउंट परसेंटेज देखते ही उसे खरीदने लगते हैं, लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। दरअसल, ज्यादातर सामानों की कीमतें शेयर मार्केट की तरह बदलती रहती हैं। सेल के नाम पर कई बार कीमतें घटाने के बजाय बढ़ा दी जाती हैं। इससे बचने का सबसे आसान तरीका यह है कि जो भी चीज चाहिए उसे एड टू कार्ट करके रखें और उसके दाम देखते रहें। इसके अलावा आप प्राइस कंपैरिजन वेबसाइट्स का इस्तेमाल करके भी पता लगा सकते हैं कि कब पैसे कम हुए और कब बढ़े। ये आपको एक ग्राफ दिखाती हैं जिससे पता चल जाता है कि पिछले हफ्ते या महीने में उस सामान की असली कीमत क्या थी। अगर ग्राफ नीचे हो, तभी ऑर्डर करना सही रहता है।
ऑनलाइन खरीदारी करते समय सिर्फ सेल के भरोसे न रहें। पेमेंट करते समय कैशबैक का परसेंटेज देखें और उसके हिसाब से कार्ड्स से पेमेंट करें, इससे अक्सर 5% से 10% की तुरंत छूट मिल जाती है। इसके अलावा, पेमेंट करने से पहले हमेशा चेक करें कि क्या कोई No Cost EMI या Exchange Offer मिल रहा है, जो आपके खर्च को और कम कर दे।
अगर आपको कोई चीज तुरंत नहीं चाहिए, तो उसे Buy Now करने के बजाय Add to Cart करके छोड़ दें। शॉपिंग कंपनियां अपनी ऐप पर आपकी हर हरकत पर नजर रखती हैं। जब वे देखती हैं कि आपने सामान कार्ट में छोड़ दिया है, तो वे आपको उसे खरीदने के लिए लालच देती हैं। कई बार आपको एक-दो दिन बाद खास डिस्काउंट कूपन या कीमत कम होने का नोटिफिकेशन मिलता है।
अगर आप मोबाइल, लैपटॉप या हेडफोन जैसा कोई महंगा गैजेट खरीदना चाहते हैं, तो एक बार Amazon Renewed या Flipkart Refurbished सेक्शन जरूर देखें। यहां वो सामान मिलते हैं जो थोड़े बहुत इस्तेमाल के बाद कंपनी को वापस कर दिए गए होते हैं। एक्सपर्ट्स इन्हें चेक करके एकदम नया जैसा बना देते हैं और इन पर वारंटी भी मिलती है। ये आपको नई चीज के मुकाबले आधे दाम तक में मिल सकते हैं।
ज्यादातर लोग ऑनलाइन खरीदारी करते समय जल्दी-जल्दी में Check out कर देते हैं और कूपन्स को नजरअंदाज कर देते हैं। ज्यादातर ऑनलाइन वेबसाइटों पर नीचे एक छोटा सा Apply Coupon का डिब्बा होता है, उसे टिक करना न भूलें। वहीं कुछ वेबसाइट्स पर सुपरकॉइन्स मिलते हैं। इन कॉइन्स का इस्तेमाल करके आप ₹1 वाली सेल में भाग ले सकते हैं या फिर बिल पेमेंट में डिस्काउंट पा सकते हैं।
Updated on:
03 Apr 2026 01:02 pm
Published on:
03 Apr 2026 12:59 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
