
शिवांग कुमार की फाइल फोटो | Credit - Shivangkumar/Instagram
Shivang kumar IPL 2026 : आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिन ऑलराउंडर शिवांग कुमार को पहली बार मौका मिला है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के शिवांग (SunRisers Hyderabad) ने IPL 2026 में KKR के खिलाफ डेब्यू किया है। इसके साथ ही ना केवल अपना सपना पूरा किया बल्कि अंडर 19 खेल चुके अपने पिता का भी सपना साकार किया है। आइए, शिवांग कुमार के संघर्ष की कहानी पढ़ते हैं जो एमएस धोनी की तरह इमोशनल है।
इसके साथ ही शिवांग की सैलरी, संपत्ति (Shivang kumar IPL 2026 Price), कार आदि के बारे में जानेंगे।
ESPNcricinfo के साथ बातचीत में शिवांग ने बताया कि उनके पिता बंगाल के लिए अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके हैं। लेकिन मजबूरियों के कारण उन्हें क्रिकेट छोड़नी पड़ी। फिर सरकारी नौकरी करने लगे और आज रेलवे में टीटीई हैं। अब मैं उनके और अपने सपने को पूरा करने में लगा हूं।
"मेरा और उनका एक ही सपना है कि मैं भारतीय टीम के लिए खेलूं और IPL उस सपने तक पहुंचने के लिए एक बड़ा मंच है।"
शिवांग ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश आने से पहले मैं अपने होमटाउन मुरादाबाद में खेलता था, लेकिन कहीं चयन नहीं हो रहा था। इस कारण अंदर क्रिकेट का भूत उतर गया। लंबे समय तक क्रिकेट छोड़ा रहा। फिर एक भैया ने मुझे एम एस धोनी मूवी देखने की सलाह दी। उसने मेरे अंदर जोश भरने का काम किया और फिर मैंने पापा को वो फिल्म देखने को कहा।
इसके बाद फिर से पिच पर लौट आया और आज आईपीएल खेल रहा हूं।
शिवांग को सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख रुपए में खरीदा। हालांकि, क्रिकेट के जानकार कहते हैं कि SRH को सस्ते में हीरा मिला है। हालांकि, देखना है कि शिवांग आगे किस तरह से खेलते हैं।
क्रिकेटर शिवांग को कार का शौक है। इनके इंस्टाग्राम पर कार के साथ फोटो शेयर की गई है। उस कार के साथ एक नहीं कई तस्वीरें शिवांग ने ली हैं। मतलब कि ये कार बेहद खास है।
Published on:
03 Apr 2026 10:23 am
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
IPL 2026
