2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिंपल है घर पर लग्जरी कारों के हैं शौकीन, जानिए Arijit Singh के लाइफ की रोचक बातें

Arijit Singh : अरिजीत सिंह एक ऐसा नाम है जो आज के समय में हर किसी की जुबान पर है। उनकी आवाज ने लोगों पर तो गहरा असर डाला ही है, साथ ही उनकी जिंदगी और साधारण लाइफस्टाइल भी लोगों के लिए आकर्षण का कारण बनती है। आइए जानते हैं, गायक अरिजीत सिंह से जुड़ी कुछ रोचक बातें।

3 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Apr 25, 2025

Singer Arijit Singh

Singer Arijit Singh

Arijit Singh: फेमस गायक अरिजीत सिंह, जो अपनी मधुर आवाज से लोगों के दिलों पर कब्जा किए हुए हैं, लोग उनकी आवाज के दीवाने हो जाते हैं। उनकी आवाज का जादू आज केवल देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी देखने को मिलता है। लेकिन इतना फेमस होने के बावजूद भी, वह बेहद ही सिंपल लाइफस्टाइल जीना पसंद करते हैं। उनकी जिंदगी जीने का तरीका लोगों को काफी प्रभावित करता है। वहीं, गायक को कारों का शौक भी है। तो आइए जानते हैं, सिंगर की लाइफ से जुड़ी कुछ रोचक बातें और आखिर किस चीज का शौक रखते हैं गायक।

अरिजीत सिंह की सादगी

अरिजीत सिंह अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। कभी स्कूटी पर बाजार में निकल जाते हैं तो कभी कहीं घूमते-फिरते दिख जाते हैं। वो कभी भी स्टारडम शो नहीं करते। एक बार अरिजीत के बारे में रैपर इक्का सिंहा ने एक किस्सा पॉडकास्ट में बताया था, "एक बार अरिजीत ने शो किया, वहां से बाहर निकले तो कार आने में समय लगा। इसके बाद वो फौरन ऑटोरिक्शा पर बैठकर घर के लिए चल पड़े।"

अरिजीत सिंह का मुंबई में लग्जरी घर

सिंगर अरिजीत सिंह का मुंबई में भी घर है। ये लग्जरी घर है जहां पर अरिजित रहते हैं। अरिजीत सिंह ने मुंबई के वर्सोवा इलाके में चार फ्लैट लिए हैं, जिनकी कीमत लगभग 9 करोड़ रुपये है। ये सभी फ्लैट सविता सीएचएस नाम की बिल्डिंग में एक ही फ्लोर पर स्थित हैं।

इसे भी पढ़ें- विवेक ओबेरॉय: 1,200,000,000 की संपत्ति, कई बिजनेस, मुंबई से लेकर दुबई तक Villa

अरिजीत सिंह मुर्शिदाबाद का घर

मुंबई में भले ही अरिजीत सिंह के पास करोड़ों का फ्लैट है। मगर, इनके मुर्शिदाबाद वाले घर को देखने फैंस जाते हैं जो पश्चिम बंगाल में स्थित । सोशल मीडिया पर उनके घर की कई तस्वीरें और वीडियो देखने को मिलते हैं।

अरिजीत सिंह कार कलेक्शन

जहां एक ओर वह अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में सादगी पसंद करते हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी कार कलेक्शन में कुछ बेहद आलीशान और महंगी गाड़िया शामिल हैं। उनके दिल में लग्जरी कारों के लिए एक खास जगह है।

कार का नामअनुमानित कीमत
Range Rover Vogue₹1.8 करोड़ – ₹4 करोड़
Hummer H3₹70 लाख
Mercedes-Benz (Various Models)₹57 लाख – ₹1.5 करोड़

Range Rover Vogue- 1.8 - 4 करोड़
Hummer H3- 70 लाख
Mercedes Benz- 57 लाख- 1.5 करोड़ रुपए

स्कूटर चलाते सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें अरिजीत सिंह स्कूटर चलाते और सब्जी-भाजी खरीदते नजर आए। ऐसे कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, जो उनकी साधारण और सादगीपूर्ण जीवनशैली को दर्शाते हैं।

अर्जित सिंह की जिंदगी से जुड़ी कुछ रोचक बातें

अर्जित सिंह का जन्म पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले में हुआ था। अर्जित सिंह ने अपनी स्कूली शिक्षा के बाद संगीत में अपना करियर बनाने का फैसला किया। अर्जित सिंह ने अपने करियर की शुरुआत एक रियलिटी शो से की थी। उन्होंने कई रियलिटी शो में भाग लिया और अपनी मधुर आवाज से लोगों का दिल जीत लिया। बाद में उन्होंने फिल्मों में गाना शुरू किया और आज वह एक प्रसिद्ध गायक हैं और आज बॉलीवुड के सबसे बड़े सिंगर्स में गिने जाते हैं।

अगर आप इस तरह के सेलेब के लाइफ से जुड़ी बातों को पढ़ना चाहते हैं तो पत्रिका के लाइफस्टाइल न्यूज (Lifestyle News) सेक्शन की खबरों को पढ़िए। यहां पर आपको इस सेक्शन की रोचक खबरें मिलेंगी।

इसे भी पढ़ें- करोड़ों की प्रॉपर्टी और कारों का कलेक्शन, जानिए Varun Dhawan की नेटवर्थ के साथ लग्जरी लाइफस्टाइल