6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vivek Oberoi Net Worth: 1200 करोड़ की संपत्ति, इन 6 बिजनेस से छापते हैं पैसा, दुबई-मुंबई में आलीशान घर…

Vivek Oberoi Net Worth 2025: विवेक ओबेरॉय ने फोर्ब्स को बताया है कि वो 1200 करोड़ की संपत्ति कैसे बनाए हैं। विवेक ओबेरॉय ने अपने 6 बिजनेस (Vivek Oberoi Business) का भी जिक्र किया है।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Ravi Gupta

Apr 17, 2025

Vivek Oberoi Net Worth 2025, Vivek Oberoi business, Vivek Oberoi luxury lifestyle, Masti 4 movie, luxury cars,

Vivek Oberoi Net Worth: पढ़िए विवेक ओबेरॉय के बिजनेस व लग्जरी लाइफ की खास बातें

Vivek Oberoi Net Worth 2025: विवेक ओबेरॉय ने फिल्मों से भले छप्परफाड़ कमाई ना की हो लेकिन बिजनेसमैन बनकर 1200 करोड़ रुपए का साम्राज्य बना लिया है। विवेक ओबेरॉय के बिजनेस (Vivek Oberoi Business) को लेकर चर्चाएं भी खूब होती हैं। इस आधार पर इन्हें सफल बिजनेसमैन कहना गलत नहीं होगा। विवेक ओबेरॉय की स्टाइल शुरू से ही शानदार रही है। मगर, करोड़ों की संपत्ति के बाद ये लग्जरी लाइफ (Vivek Oberoi Luxury Lifestyle) जीते हैं, रॉल्स रॉयस (Vivek Oberoi Rolls Royce) जैसी लग्जरी कार, मुंबई से लेकर दुबई तक घर… आइए हम विवेक ओबेरॉय के लैविश लाइफस्टाइल के बारे में जानेंगे।

विवेक ओबेरॉय के बारे में इन खास बातों को जानेंगे-

  • विवेक ओबेरॉय की संपत्ति (Vivek Oberoi Net Worth 2025)
  • विवेक ओबेरॉय के बिजनेस (Vivek Oberoi Business)
  • विवेक ओबेरॉय कार कलेक्शन (Vivek Oberoi Car Collection)
  • विवेक ओबेरॉय विला और आलीशान घर (Vivek Oberoi Villa)

Vivek Oberoi ने कैसे बनाई 1200 करोड़ की संपत्ति?

Vivek Oberoi Net Worth: एक्टर विवेक ओबेरॉय की संपत्ति 1200 करोड़ है। इस बात को अब एक्टर ने स्वयं स्वीकार कर लिया है। वो इसके पीछे अपने पिता का हाथ बताते हैं जिन्होंने विवेक को बिजनेस करना सिखाया। विवेक ने Forbes को दिए इंटरव्यू में इसको लेकर कई बातें बताई हैं। इतनी बड़ी संपत्ति का श्रेय अपनी कंपनियों से होने वाली कमाई को दिया है। विवेक ओबेरॉय की संपत्ति 1200 करोड़ रुपए बताई जाती है। ये 6 कंपनियों के मालिक हैं।

विवेक ओबेरॉय के बिजनेस (Vivek Oberoi Business)

विवेक ओबेरॉय कई क्षेत्र में बिजनेस कर रहे हैं। ना केवल भारत बल्कि विदेशों में भी इनकी कंपनी बढ़िया काम कर रही है। इनकी कंपनियां रियल स्टेट बिजनेस, डायमंड ब्रांड, टेक स्टार्टअप, मोटर-कार रिपेयर कंपनी, Spirits का बिजनेस और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स आदि पर हैं। साथ ही ये 16 की उम्र से ही स्टॉक मार्केट को समझकर काम करने लगे थे।

विवेक ओबेरॉय कार कलेक्शन (Vivek Oberoi Car Collection)

विवेक ओबेरॉय महंगे कारों का शौक रखते हैं। इनके पास एक नहीं कई लग्जरी कार हैं। इन कारों की कीमत करोड़ों में है। साथ ही एक्टर ने इन गाड़ियों के साथ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रखी हैं।

विवेक ओबेरॉय की महंगी कारों की लिस्ट देखिए
Rolls-Royce Cullinan Black Badge
Lamborghini Gallardo
Chrysler 300C Limousine
Mercedes GLS 350D
Mercedes GLE 250D

विवेक ओबेरॉय विला और आलीशान घर (Vivek Oberoi Villa)

विवेक ओबेरॉय के विला और आलीशान घर के बारे में जान लेते हैं। विवेक की वाइफ प्रियंका अलवा ने साल 2019 में जुहू में एक बंगला लिया था जिसकी कीमत करीब 14.25 करोड़ रुपए बताई जाती है। इसके लिए दुबई में एक आलीशान विला लिया था।

देखिए विवेक ओबेरॉय से जुड़ा ये वीडियो

विवेक ओबेरॉय की मस्ती 4 मूवी (Vivek Oberoi Masti 4 Movie)

विवेक ओबेरॉय के पास भले ही संपत्ति अथाह है। लेकिन, एक्टिंग से उनका लगाव आज तक बना हुआ है। वो मस्ती 4 मूवी में दिखने वाले हैं। फोर्ब्स के साथ बातचीत में बताया है कि वो मस्ती 4 में दिखने वाले हैं। ये एक कॉमेडी फिल्म है।

ये भी पढ़िए- “25 साल से पहन रहे वही ड्रेस”, ये CID Actor गर्मी में ऐसे जीता है Life, जानिए क्यों करते हैं ऐसा

मस्ती 4 कब रिलीज होगी (masti 4 movie release date)

मस्ती 4 के रिलीज डेट को लेकर भी विवेक ओबेरॉय ने जानकारी दी है। भले ही डेट कंफर्म ना किया हो लेकिन एक्टर ने ये साफ तौर पर कहा है कि इस गर्मी में ये फिल्म आने वाली है। इसके अलावा भी कुछ फिल्में हैं जो आएंगी।

अगर आप इस तरह के सेलेब के लाइफ से जुड़ी बातों को पढ़ना चाहते हैं तो पत्रिका के लाइफस्टाइल न्यूज (Lifestyle News) सेक्शन की खबरों को पढ़िए। यहां पर आपको इस सेक्शन की रोचक खबरें मिलेंगी।