
Rinku Singh Priya Saroj Engagement: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह शादी (Rinku Singh Marriage) रचाने जा रहे हैं। प्रिया सरोज के साथ रिंकू सिंह जीवन का नया सफर शुरू करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज (Rinku Singh Priya Saroj) की सगाई की तारीख पक्की हो गई है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि रिंकू सिंह की होने वाली दुल्हन प्रिया सरोज कौन है (Priya Saroj Kaun Hai), प्रिया सरोज क्या करती हैं, कितनी पढ़ी-लिखी हैं, और प्रिया सरोज की संपत्ति (Priya Saroj Net worth) कितनी है?
धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह और प्रिया सरोज का रोका पहले ही हो चुका है। अब दोनों सगाई करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 8 जून को दोनों लखनऊ के एक होटल में सगाई करेंगे और फिर उसके बाद 18 नवंबर को शादी होगी। हालांकि, अभी तक इसको लेकर प्रिया सरोज या रिंकू सिंह ने सोशल मीडिया आदि पर घोषणा नहीं की है।
प्रिया सरोज देश की सबसे युवा सांसद हैं। साथ ही ये पेशे से वकील भी हैं। प्रिया सरोज का जन्म 23 नवंबर 1998 को वाराणसी, उत्तर प्रदेश में हुआ। प्रिया की उम्र 27 वर्ष है। लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश के मछलीशहर सीट से सपा की टिकट पर चुनाव लड़ी और जीतकर संसद पहुंची हैं। बता दें, इनके पिता तूफानी सरोज भी विधायक (सपा) हैं। प्रिया जब लोकसभा सांसद बनीं तो उनकी उम्र 25 साल 6 महीने और 12 दिन थी।
प्रिया सरोज की पढ़ाई लिखाई की बात करें तो ये प्रिया ने अपनी स्कूली शिक्षा एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली से पूरी की। इसके बाद आगे की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से आर्ट्स में स्नातक किया। साथ ही एक प्राइवेट कॉलेज से LLB की और फिर उसके बाद वकील के रूप में काम भी करती हैं।
प्रिया सरोज की संपत्ति की बात करें तो उन्होंने चुनाव आयोग को दिए एफडेविट में बताया है। वहां दी गई जानकारी के अनुसार, प्रिया सरोज की संपत्ति 11 लाख रुपए है।