लाइफस्टाइल

प्रेग्नेंट महिलाएं होली पर क्या करें, क्या नहीं? बता रही हैं Gynacologist

होली जैसे मेलमिलाप के त्योहार पर गर्भवती महिलाआों को अकेले रहने की जरूरत नहीं है, थोड़ी सी सावधानी के साथ वे भी इस फेस्टिवल को एन्जॉय कर सकती है...

2 min read
Feb 28, 2026
Tips for Pregnant

होली आने वाली है। रंगों के इस त्योहार पर हर कोई मौज-मस्ती और खुशियों से सराबोर नजर आता है। इस मौके पर प्रसूति एवं भ्रूण चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. नेहारिका मल्होत्रा बता रही हैं कि गर्भवती महिलाओं को होली के दौरान क्या सावधानी बरतनी चाहिए, ताकि उनकी खुशियों को किसी की नज़र न लगे।

डॉ. मल्होत्रा का कहना है कि एक प्रसूति विशेषज्ञ के रूप में, मैं अपनी सभी गर्भवती मरीजों से कहती हूं कि त्योहार मनाइए, लेकिन सुरक्षित तरीके से। गर्भावस्था जीवन का एक सुंदर चरण है, और त्योहार को इसमें खुशी जोड़नी चाहिए, न कि तनाव या जोखिम।

इन बातों का ख्याल रखें गर्भवती महिलायें

केवल प्राकृतिक या हर्बल रंग इस्तेमाल करें

होली के कई सिंथेटिक रंगों में सीसा, पारा और औद्योगिक डाई जैसे हानिकारक रसायन होते हैं, जो समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

  1. त्वचा, आंखों और बालों की सुरक्षा करेंगर्भावस्था के दौरान त्वचा अधिक संवेदनशील हो जाती है। हमेशा ऑर्गेनिक या हर्बल गुलाल का उपयोग करें। बेहतर होगा कि रंग लगाने से पहले त्वचा पर छोटा पैच टेस्ट कर लें। बाहर निकलने से पहले शरीर के खुले हिस्सों पर नारियल या सरसों का तेल अच्छी तरह लगाएं। मॉइश्चराइज़र और सनस्क्रीन लगाएं। कॉटन वाले फुल-स्लीव कपड़े पहनें। आंखों की सुरक्षा के लिए सनग्लास लगाएं। बालों को बांध लें या दुपट्टे से ढक लें।
  1. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएंमार्च का मौसम गर्म रहता है। गर्भावस्था में डीहाइड्रेशन से निम्न समस्याएं हो सकती हैं। जैसे चक्कर आना, थकान, सिरदर्द, गर्भाशय में असहजता। इस सबसे बचने के लिए पानी, नारियल पानी या ताजे जूस लेते रहें। अधिक मिठाइयों और तले हुए भोजन से बचें।
  2. ज्यादा भीड़भाड़ में जाने से बचेंगर्भावस्था में शरीर का संतुलन बदल जाता है, जिससे फिसलने और गिरने का खतरा बढ़ जाता है। लिहाजा, इनसे बचें: अनियंत्रित भीड़, पानी के गुब्बारे, धक्का-मुक्की या दौड़ना ,फिसलन वाली जगह। याद रखें कि गर्भावस्था के दूसरे और तीसरे ट्राइमेस्टर में गिरना विशेष रूप से खतरनाक हो सकता है।
  3. भांग और स्ट्रीट फूड से बचेंभांग जैसे नशीले पदार्थों की थोड़ी मात्रा भी मां और शिशु के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है। लिहाजा, साफ-सुथरा, घर का बना भोजन ही चुनें।जरूरी बातध्यान रखें कि गर्भावस्था का मतलब अलग-थलग रहना नहीं, बल्कि सजग और सुरक्षित तरीके से उत्सव मनाना है। अपने परिवार के साथ होली मनाइए, खुलकर हंसिये, फोटो खिंचवाइए और सुंदर यादें बनाइए। आपका शिशु पहले से ही आपके उत्सव का हिस्सा है।आप सुरक्षित रहेंगी, तो आपका नन्हा भी सुरक्षित रहेगा।
Published on:
28 Feb 2026 06:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर