Sasti Flight Ticket Book Karne Ka Tarika: फ्लाइट टिकट महंगी होने की वजह से अगर आप भी टिकट बुक नहीं करते हैं, तो आप यहां बताए गए टिप्स को फॉलो करके अपने पैसे बचा सकते हैं।
How To Book Cheap Flights: फ्लाइट्स की टिकट महंगी होती है। पर, स्मार्ट तरीके से बुक किया जाए तो हजारों रुपए बचाए जा सकते हैं। आइए, एयरलाइन इंडस्ट्री में लंबे समय तक काम करने वाली ट्रैवल इन्फ्लुएंसर द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम चैनल gisselle.travelhacks पर शेयर किए गए कुछ सीक्रेट हैक्स जानते हैं:
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर एक वीडियो के अनुसार, अक्सर लोग अपनी सुविधा के हिसाब से वीकेंड पर टिकट बुक करते हैं, जो कि सबसे बड़ी गलती है। अगर आप पैसे बचाना चाहते हैं, तो अपनी फ्लाइट सिर्फ मंगलवार (Tuesday), बुधवार (Wednesday) या शनिवार (Saturday) को ही बुक करें। इन दिनों में एयरलाइंस के रेट्स अक्सर काफी कम होते हैं। साथ ही अगर आप एक माह पहले बुक करते हैं तो भी टिकट सस्ती पड़ सकती है।
सही दिन चुनने के साथ-साथ सही समय का ध्यान रखना भी जरूरी है। अगर आप रात के 3 या 4 बजे उठकर बुकिंग करते हैं, तो आपको बेहद सस्ती डील्स मिल सकती हैं। इसका कारण यह है कि उस वक्त वेबसाइट पर ट्रैफिक बहुत कम होता है, जिससे दाम बढ़ने की संभावना कम हो जाती है।
क्या आपने कभी गौर किया है कि एक ही फ्लाइट को बार-बार सर्च करने पर उसका किराया बढ़ जाता है? ऐसा इसलिए होता है क्योंकि एयरलाइंस की वेबसाइट्स आपकी कुकीज (Cookies) ट्रैक करती हैं। इससे बचने के लिए हमेशा ब्राउजर का Incognito (Private) मोड इस्तेमाल करें। साथ ही, अगर आपके पास VPN है, तो उसे ऑन करके दूसरी लोकेशन सेट करें, कभी-कभी दूसरे देश या शहर की लोकेशन से सर्च करने पर कीमतें काफी कम दिखाई देती हैं।
टिकट बुक करने के बाद भी पैसे बचाने का एक बेहतरीन तरीका है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। अपनी फ्लाइट टिकट कन्फर्म होने के बाद उसकी डिटेल्स JetBack को भेज दें। यह सर्विस आपकी फ्लाइट की कीमत पर लगातार नजर रखती है। अगर टिकट खरीदने के बाद दाम गिरते हैं या कोई सेल आती है, तो यह सर्विस आपको ऑटोमैटिक रिफंड दिलाने में मदद करती है। इसमें आपको न तो कस्टमर केयर को फोन करना पड़ता है और न ही बार-बार दाम चेक करने की टेंशन लेनी पड़ती है।