लाइफस्टाइल

अगर बेचना चाहते हैं अपना पुराना फोन, यहां मिलेगी अच्छी कीमत

अगर आप अपने पुराने मोबाइल फोन की अच्छी कीमत पर बेचना चाहते हैं तो हम आपको एक शानदार प्लेटफॉर्म के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां कुछ आसान स्टेप को फॉलो कर आप अपना पुराना फोन अच्छी कीमत पर बेच सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 7 Oct 2021, 5:19 PM IST
sell your old phone here you can get good price
sell your old phone here you can get good price

नई दिल्ली। जब हम नया फोन खरीदते हैं तो हमारे सामने सबसे बड़ा सवाल होता है कि पुराने फोन का क्या करें। ऐसे में हमारे दिमाग में अपने पुराने फोन को बेचने का भी ख्याल आता है, लेकिन यह इतना भी आसान नहीं है। इसके लिए हमें अपना फोन लेकर कई दुकानों के चक्कर लगाने पड़ते हैं फिर भी हमें अपने पुराने फोन की सही कीमत नहीं मिल पाती।

यहां मिलेगी पुराने फोन की सबसे अच्छी कीमत

अगर अभी आप ऐसी ही समस्या से जूझ रहे हैं या आप भी अपना पुराना फोन बेचना चाहते हैं तो बिल्‍कुल भी परेशान न हों, हम आपको ऐसे बेवसाइट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसपर आप ऑनलाइन अपने फोन को बेच सकते हैं और उसकी कीमत भी अच्‍छा पा सकते हैं।

Cashify पर बेचें अपना पुराना फोन

आपने OLX जैसे तमाम प्लेटफॉर्म से बारे में सुना होगा जहां आप अपने पुराने सामान को बेच सकते हैं। इसी तरह का एक प्लेटफॉर्म है cashify, जो खास तौर पर पुराने मोबाइल फोन को खरीदने और बेचने के लिए बनाया जाएगा। यहां आप कुछ आसान स्टेप में न सिर्फ अपने पुराने फोन को बेच सकते हैं बल्कि उसकी अच्छी कीमत भी पा सकते हैं।

इस प्लेटफॉर्म पर क्या हैं सुविधाएं

बता दें कि cashify पर आप कीपैड वाले फोन से लेकर स्मार्टफोन भी बेच या खरीद सकते हो। यहां हर ब्रांड के फोन को बेचा जा सकता है। यह आपके फोन के हिसाब से कुछ ही स्‍टेप के माध्‍यम से अच्‍छे दाम में फोन खरीदता है। इस पर एमआई से लेकर सैमसंग, वीवो, रीयलमी व अन्‍य ब्रांड के फोन दिए जा सकते हैं।

अगर आप इस प्लेटफॉर्म पर अपना पुराना फोन बेचना चाहते हैं तो कुछ आसान स्पेट को फोलो करना होगा।

हालांकि मौजूदा दौर में साइबर क्राइम काफी बढ़ गया है, ऐसे में कोई भी ऑनलाइन खरीदारी या किसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते समय सावधान जरूर रहें।

Published on: