आज कल भाग दौड़ भरी लाइफ में स्किन में कई तरह की परेशानियां हो जाती है। जिससे छुटकारा पाने के लिए दही को आप अपने स्किन केयर रुटीन में शामिल कर सकते हैं। सिर्फ दो चम्मच दही आपके फेस के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।
नई दिल्ली। Skin Care Tips: दही खाने में जितना फायदेमंद होता है, उतना ही हमारी स्किन की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मददगार (Curd Benefits for face) होता है। फिर चाहें वो किसी भी टाइप की स्किन क्यों न हों। दही एक अच्छा स्किन केयर रूटीन (Skin Care Routine) फार्मूला है। इसलिए आज हम आपको दही से स्किन पर होने वाले फायदें और इसे कैसे यूज करना है, इसके बारे में बता रहे हैं।
दरअसल दही में AHA (Alpha Hydroxy Acid) लैक्टिक एसिड होता है। इसका यूज नॉन-प्रिस्क्रिप्शन एक्ने प्रोडक्ट में यूज किया जाता है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड चेहरे से पिंपल्स, इंफ्लामेशन दूर करने और नई कोशिकाएं बनाने का काम करता है। इसके अलावा भी दही चेहरे की कई समस्याओं को दूर करता है- जैसे,
दही चेहरे पर कैसे लगाएं (How to use curd on face)
अगर आपके चेहरे पर मुंहासे, झुर्रियों और बढ़ती उम्र के लक्षण नजर आने लगे हैं तो इससे बचने के लिए आप 10 मिनट के लिए 2 चम्मच दही सीधा फेस पर लगाएं। इसके अलावा आप दही से फेस पैक (Different Curd Face Pack) बनाकर भी लगा सकते हैं।
जैसे- दही और खीरे का फेस पैक, यह फेस पैक किसी भी टाइप की स्किन के लिए अच्छा होता है। जिन लोगों की स्किन नॉर्मल या रूखी है वो दही और शहद का फेस पैक बनाकर लगा सकते हैं। वहीं, नॉर्मल या ऑयली स्किन वाले लोग दही और बेसन, दही और नींबू या दही और संतरे के छिलके के पाउडर से बना फेस पैक यूज कर सकते हैं। बता दें कि किसी भी फेस पैक को हफ्ते में एक बार जरूर लगाना चाहिए।