भाई दूज पर तिलक लगवाने के बाद भाई अपनी बहन को गिफ्ट देते हैं। ऐसे में अगर आप 500 रुपये तक के बजट में डेली काम आने वाला गिफ्ट खोज रहे हैं, तो हेयर एक्सेसरीज, ज्वेलरी, स्टोल, जर्नल और स्किन केयर जैसी चीजें दे सकते हैं। वहीं अगर आपका बजट 500 से 2,000 रुपये तक का है, तो हैंडबैग या स्लिंग बैग, ट्रेंडी ब्रेसलेट का सेट, पसंदीदा ब्रांड का स्किन केयर या मेकअप प्रोडक्ट ले सकते हैं। 2,000 रुपये से ऊपर के बजट में स्मार्टवॉच, हेडफोन या कोई दूसरा गैजेट, अच्छी साड़ी या सूट का कपड़ा, हल्की सोने या चांदी की ज्वेलरी भी दे सकते हैं। ध्यान दें, स्किन केयर या मेकअप प्रोडक्ट खरीदते समय बहन की स्किन टाइप का ध्यान रखें।