7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Diwali पर अपनों को भेजने के लिए खोज रहे हैं शुभकामना संदेश? यहां से चुनें विशेज, मैसेज, कोट्स और स्टेटस

Happy Diwali Wishes: दिवाली की शुभकामनाएं देने या सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो पोस्ट करने के लिए अगर आप कैप्शन खोज रहे हैं, तो यहां दिए गए विशेज, मैसेज और कैप्शन में से चुन सकते हैं।
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Priyambada yadav

•

Updated: 8 Nov 2026, 4:30 AM IST

happy diwali wishes, diwali messages hindi

Happy Diwali Wishes (Representative Image) Image Credit Magnific

Diwali Wishes 2026: दिवाली पर घर की सफाई और सजावट के साथ लोग अपनों से मिलते हैं, मिठाइयां और तरह-तरह के पकवान खाते हैं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में अगर आप इस साल किसी वजह से अपने परिवार या दोस्तों से दूर हैं, तो यहां दिए गए विशेज और मैसेज सोशल मीडिया या WhatsApp के जरिए भेजकर उन्हें दिवाली की बधाई दे सकते हैं। इसके अलावा, रिश्तेदारों, दोस्तों और ऑफिस के साथियों के साथ भी ये शुभकामनाएं शेयर कर सकते हैं। यहां दिए गए फोटो कैप्शन की मदद से आप अपनी दिवाली की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते हैं।

परिवार और रिश्तेदारों को भेजें दिवाली की शुभकामनाएं, अपनों के लिए चुनें प्यार भरे संदेश

1. सोने और चांदी की बरसात निराली हो,
घर का कोई कोना दौलत से न खाली हो।
सेहत भी अच्छी रहे और आपके खुशी हो,
हंसते रहें आप और आसपास खुशहाली ही खुशहाली हो।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!

2. दीपों का ये त्योहार,
लाया खुशियां हजार।
मुबारक हो आप सभी को,
दिवाली का त्योहार!
दीवाली की शुभकामनाएं!

3. दीपों का यह पावन त्योहार,
आपके लिए लाए खुशियां हजार।
प्रकाश एवं खुशियों के महापर्व दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!

4. जगमगाएंगे हर तरफ दीये,
घर में होगा लक्ष्मी जी का वास।
दीपावली का यह शुभ दिन,
आपके लिए हो बेहद खास।
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!

5. दीपों की रोशनी से जगमगाता हर आंगन,
खुशियों की सौगात लाए हर जीवन।
आपके घर में सुख-समृद्धि का उजाला फैले,
हर दिन आपके जीवन में त्योहार जैसा महके।
दिवाली की शुभकामनाएं!

दोस्तों को दिवाली पर भेजें ये खास मैसेज, शुभकामनाओं के साथ बढ़ाएं त्योहार की खुशियां

1. लक्ष्मी मां का आशीर्वाद मिले,
घर में सुख-समृद्धि और
खुशियां ही खुशियां रहें।
हैप्पी दिवाली 2026!

2. दीवाली के शुभ अवसर पर,
आपका जीवन खुशियों से जगमगाए और
आपका घर गर्मजोशी और समृद्धि से भर जाए।
आपको दीवाली की शुभकामनाएं!

3. सुख के दीप जले,
घर आंगन में खुशहाली हो।
बड़ों का आशीर्वाद और अपनों का प्यार मिले,
ऐसी आपकी मंगल दीवाली हो।
दीपावली की शुभकामनाएं!

4. दीप जगमगाते रहें,
सबके घर झिलमिलाते रहें।
साथ हों सब अपने,
सब यूं ही मुस्कुराते रहें।
दीवाली की शुभकामनाएं!

5. सुख और समृद्धि आपके आंगन में झिलमिलाए,
दीपक अमन के चारों दिशाओं में जगमगाए।
खुशियां आपके द्वार पर आकर खुशी मनाएं।
आपको दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!

ऑफिस के सहकर्मियों और बॉस को भेजें दिवाली की शुभकामनाएं, चुनें बेहतरीन संदेश

  1. इस दिवाली आपके जीवन में खुशियों और सफलता का उजाला बना रहे।आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!
  2. रोशनी का यह त्योहार आपके जीवन में नई उम्मीदें और नए अवसर लेकर आए।आपको सुख, शांति और समृद्धि की शुभकामनाएं।हैप्पी दिवाली!
  3. आपके साथ काम करने का अनुभव हमेशा अच्छा रहे और हम सभी मिलकर नई सफलताएं हासिल करें।आपको और आपकी टीम को दिवाली की बहुत-बहुत बधाई!
  4. मां लक्ष्मी की कृपा से आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे।आपका हर नया दिन सफलता और खुशियों से भरा हो।शुभ दीपावली!
  5. इस दिवाली आपके परिवार में खुशियां बनी रहें और आपके करियर को नई ऊंचाइयां मिलें।आपको दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!

WhatsApp और Instagram स्टेटस के लिए दिवाली के शॉर्ट विशेज, अपनों को दें खास अंदाज में बधाई

1. दीयों की रोशनी सिर्फ घर नहीं,
दिलों को भी रोशन करे।
आप सभी को शुभ दीपावली!

2. हर अंधेरे के बाद उजाला हो,
हर मुश्किल के बाद खुशियों का सवेरा हो।
हैप्पी दिवाली 2026!

3. रिश्तों में मिठास बनी रहे,
चेहरों पर मुस्कान सजी रहे।
आपकी दिवाली खुशियों से भरी रहे।

4. एक दीया उम्मीद का जलाएं,
एक दीया अपनों के नाम जलाएं।
इस दिवाली हर दिल में खुशियां सजाएं।

5. घर में रोशनी,
दिल में सुकून और
रिश्तों में प्यार बना रहे।
शुभ दीपावली!

6. खुशियों की चमक कभी कम न हो,
अपनों का साथ कभी खत्म न हो।
आप सभी को दिवाली की शुभकामनाएं!

7. इस दिवाली पुरानी परेशानियां पीछे छूट जाएं,
नई उम्मीदों के साथ खुशियों के रास्ते खुल जाएं।
हैप्पी दिवाली!

8. दीयों की लौ हमें यही सिखाती है,
मुश्किलों में भी उम्मीद जगमगाती है।
शुभ दीपावली!

9. रोशनी बांटने से कभी कम नहीं होती,
खुशियां बांटने से और बढ़ जाती हैं।
इस दिवाली प्यार और खुशियां बांटें।

10. हर आंगन में खुशियों के दीप जलें,
हर चेहरे पर मुस्कान खिले।
आपको और आपके परिवार को शुभ दीपावली!

दिवाली की तस्वीरों के लिए चुनें ये शानदार फोटो कैप्शन, सोशल मीडिया पोस्ट को बनाएं खास

  1. रोशनी के इस त्योहार में कुछ पल खुशियों के नाम, यादें खूबसूरत और साथ अपनों का। हैप्पी दिवाली 2026!
  2. चेहरे पर मुस्कान, आंखों में चमक और दिल में त्योहार की खुशियां। शुभ दीपावली!
  3. दीयों की रोशनी और अपनों का साथ, यही तो है दिवाली की सबसे खूबसूरत बात।
  4. सजे हैं घर और रोशन हैं रास्ते, खुशियों से भरे रहें जिंदगी के हर लम्हे।
  5. ट्रेडिशनल लुक और दिवाली की रौनक, आज की शाम कुछ खास है।
  6. हर तस्वीर में खुशियों की कहानी, हर पल में अपनों की निशानी। हैप्पी दिवाली!
  7. रोशनी, रंग और मुस्कान का त्योहार, यादगार रहे दिवाली का हर पल इस बार।
  8. दीयों की चमक से सजी शाम, अपनों के साथ खूबसूरत हर मुकाम।
  9. खुशियों की रोशनी चेहरे पर रहे, अपनों का प्यार हमेशा साथ रहे। शुभ दीपावली!
  10. कुछ तस्वीरें सिर्फ यादें नहीं, जिंदगी के सबसे प्यारे पल बन जाती हैं। हैप्पी दिवाली 2026!