6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dhanteras पर ज्वेलरी खरीदने का है प्लान? बजट से लेकर हॉलमार्क और मेकिंग चार्ज तक, इन बातों का रखें ध्यान।

Dhanteras Jewellery Shopping Tips: धनतेरस पर ज्वेलरी की खरीदारी करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? साथ ही, अगर बजट कम है, तो किस तरह की ज्वेलरी खरीद सकते हैं? आइए, इससे जुड़े टिप्स जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Priyambada yadav

•

Updated: 6 Nov 2026, 10:00 AM IST

Jewellery Shopping Tips

Dhanteras के लिए Jewellery Shopping Tips (Representative Image) Image Credit Magnific

Jewellery Buying Tips: धनतेरस हिंदू धर्म में खास महत्व रखता है। यह पांच दिवसीय दीपावली महोत्सव का पहला दिन होता है। इसे नई शुरुआत, शुभता और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना गया है। इस दिन नई शुरुआत करने के साथ ही सोना, चांदी और बर्तन जैसी चीजें खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप धनतेरस 2026 पर सोना-चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो फैशन, ट्रेंड और डिजाइन के साथ क्वालिटी पर भी ध्यान देना जरूरी है। आइए जानते हैं कि इस धनतेरस ज्वेलरी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और कैसे डिजाइन चुन सकते हैं।

धनतेरस 2026 पर खरीदें ट्रेंडिंग लाइटवेट ज्वेलरी

आज के समय में ज्यादातर लोग हैवी गहने पहनना ज्यादा पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में अगर इस धनतेरस आपका बजट कम है या आप ऐसे गहने खरीदने की सोच रहे हैं, जिन्हें रोजाना इस्तेमाल कर सकें, तो लाइटवेट ज्वेलरी चुन सकती हैं। इसके लिए आप लाइटवेट कुंदन नेकलेस, मिनिमल पेंडेंट और चेन के साथ ही पर्ल ज्वेलरी, चांदबाली या ड्रॉप ईयररिंग्स जैसे स्टेटमेंट ईयररिंग्स और लेयर्ड नेकलेस खरीद सकती हैं।

धनतेरस पर सोने की ज्वेलरी खरीदते समय शुद्धता और हॉलमार्क से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान

धनतेरस पर सोने या चांदी की ज्वेलरी खरीदने का प्लान है, तो सिर्फ डिजाइन देखकर खरीदारी न करें। ज्वेलरी खरीदने से पहले सोने की कीमत के अलावा उसे बनवाने का चार्ज और बायबैक व एक्सचेंज पॉलिसी के बारे में भी पूछें। इसके बाद ज्वेलरी खरीदते समय सोने की शुद्धता, वजन और हॉलमार्क की जांच करना भी जरूरी है, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए ज्वेलरी खरीदते समय उस पर BIS हॉलमार्क जरूर देखें। इसके अलावा ध्यान दें, सिर्फ गहने पर हॉलमार्क देखकर ही संतुष्ट न हों। उसके HUID नंबर को BIS Care App के जरिए भी चेक करें। इन सभी बातों की जांच करने के बाद ही ज्वेलरी खरीदें और पक्का बिल लेना न भूलें।

कम बजट में रोजाना इस्तेमाल के लिए खरीदें आर्टिफिशियल और ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी

अगर धनतेरस पर सोने या चांदी की ज्वेलरी खरीदने के लिए आपका बजट नहीं है, लेकिन आप ऐसी ज्वेलरी खरीदना चाहती हैं, जिसका रोजाना इस्तेमाल कर सकें और बाद में बदलवाने पर कुछ पैसे भी मिल जाएं, तो किसी अच्छे स्टोर से आर्टिफिशियल और ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी खरीद सकती हैं। इनकी खासियत है कि कम कीमत में आपको कई तरह के डिजाइन मिल जाते हैं। इन्हें अलग-अलग आउटफिट के साथ मैच करके कई नए लुक भी तैयार किए जा सकते हैं। साथ ही, बाद में इन्हें बदलवाकर एक्सचेंज के रूप में पैसे या कुछ और पैसे लगाकर इसके बदले दूसरी ज्वेलरी भी ले सकती हैं। अगर आप इस धनतेरस ऐसी ज्वेलरी खरीदने की सोच रही हैं, तो रोजाना इस्तेमाल के लिए ऑक्सीडाइज्ड झुमके, ऑक्सीडाइज्ड नेकलेस सेट, अमेरिकन डायमंड ज्वेलरी और एंटी-टार्निश ज्वेलरी खरीद सकती हैं।

ज्वेलरी खरीदते समय इन बातों का भी रखें ध्यान

आर्टिफिशियल और ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी खरीदते समय इसके इस्तेमाल से जुड़ी जरूरी बातें भी पूछ लें। जैसे ज्वेलरी का मटेरियल क्या है, ताकि मेटल एलर्जी जैसी परेशानियों से बचा जा सके। इसके साथ ही यह भी पता लगा लें कि रोजाना इस्तेमाल करने पर ज्वेलरी को पानी, परफ्यूम और केमिकल के संपर्क में आने से बचाना जरूरी है या नहीं। ज्वेलरी की सफाई करने का सही तरीका क्या है। अगर बाद में इसे बदलवाना हो, तो स्टोर की एक्सचेंज और रिटर्न पॉलिसी के बारे में भी पहले ही जानकारी ले लें।