लाइफस्टाइल

Summer Desi Drinks : इनके आगे महंगे एनर्जी ड्रिंक्स फेल! मजदूरों की ताकत हैं ये 3 देसी शरबत

Summer Desi Drinks Homemade : मजदूर दिवस 2026 (1 May Labour Day 2026) पर कुछ खास बातें जानते हैं। मजदूर से हम सीख सकते हैं कि तपती गर्मी या लू से बचने के लिए वो क्या पीते हैं?

2 min read
Apr 30, 2026
Desi Drinks for Summer (प्रतीकात्मक तस्वीर) Photo - Gemini AI

Summer Desi Drinks Homemade : तपती गर्मी (Heat wave) में आखिर मजदूर खुद को कैसे हाइड्रेट रखते हैं और एनर्जी के साथ काम करते हैं। वो कथित महंगे एनर्जी ड्रिंक्स भी नहीं पीते तो फिर पीते क्या हैं? वो देसी समर ड्रिंक्स या शरबत का सहारा लेते हैं और खुद को ऊर्जावान बनाए रखते हैं। वाकई, इन सस्ते पेय पदार्थों के आगे कथित ऊर्जा देने वाला ड्रिंक्स फेल हैं।

चलिए, मजदूर दिवस (1 May Labour Day 2026) पर उनके बारे में जानते हैं-

ये भी पढ़ें

Beer Side Effects : क्या ठंडी बीयर सेहतमंद है? गर्मी में बीयर गटकने वाले जानें सही जवाब

1- सत्तू का शरबत (बिहार और यूपी का 'देसी प्रोटीन शेक')

    सत्तू की तासीर बहुत ठंडी होती है और यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इसमें आपको प्रोटीन भी भरपूर मिलता है। आप इस गर्मी यूपी-बिहार का टॉनिक ट्राइ करके देख सकते हैं।

    • कैसे बनाएं: जौ या चने के सत्तू में ठंडा पानी, काला नमक, भुना जीरा, नींबू और बारीक कटा पुदीना मिलाएं।
    • फायदा: यह लू से बचाता है और तुरंत एनर्जी देता है।

    2- कच्ची कैरी का पन्ना (आम पन्ना)

      धूप में बाहर निकलने वालों के लिए यह रामबाण है। आयुर्वेद में बताया भी गया है कि ये लू से बचाने में कारगर है। अगर आपको लू से बचने के लिए कुछ पीना है तो ये आजमाकर क्यों नहीं देखते!

      • कैसे बनाएं: कच्ची कैरी को उबालकर उसका गूदा निकालें और उसमें गुड़ या चीनी, पुदीना, काला नमक और थोड़ा सा अदरक मिलाएं।
      • फायदा: यह शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है और सनस्ट्रोक (Heatstroke) के खतरे को कम करता है।

      3- बेल का शरबत (पेट का डॉक्टर)

        बेल (Wood Apple) गर्मियों का सबसे शक्तिशाली फल माना जाता है। चूंकि, सस्ता होने के कारण कुछ लोग इसको भाव नहीं देते हैं। जबकि, पेट के लिए इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता है।

        • कैसे बनाएं: पके हुए बेल के गूदे को पानी में मैश करके छान लें। इसमें हल्की चीनी या बिना कुछ मिलाए भी पी सकते हैं।
        • फायदा: यह फाइबर से भरपूर होता है और डाइजेशन को सुधारने के साथ-साथ शरीर को अंदरूनी ठंडक देता है।

        गर्मी में ये भी करें-

        • मिट्टी के घड़े का पानी: फ्रिज के पानी की जगह घड़े का पानी पिएं, जो प्राकृतिक रूप से एल्कलाइन होता है।
        • खीरा और तरबूज: डाइट में 90% पानी वाले फलों को शामिल करें।

        डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न शोधों और वैज्ञानिक अध्ययनों पर आधारित है, जिसका उद्देश्य केवल जागरूकता बढ़ाना और शैक्षिक जानकारी प्रदान करना है। इसे किसी बीमारी के उपचार या डॉक्टरी सलाह के रूप में न लें। अपनी जीवनशैली या आहार में कोई भी बदलाव करने से पहले किसी योग्य चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

        ये भी पढ़ें

        Matka Pani vs Fridge Ka Pani : क्या मटका का पानी फ्रिज के पानी से बेहतर है? वैज्ञानिकों का जवाब
        Also Read
        View All