
मटके का पानी (प्रतीकात्मक तस्वीर) Photo - Gemini AI
Matka Water Side Effects In Hindi : गर्मी के दिनों में मटके का पानी पीना हेल्दी माना जाता है। हालांकि, फ्रिज के ठंडे पानी के तुलना में ये अधिक स्वास्थ्यवर्धक भी है। पर, इसके कुछ नकुसान (Matka ka pani pine ke Nuksan) भी हैं। आयुर्वेदिक डॉ. अर्जुन राज ने बताया है कि मटके का पानी पीने वालों को क्या ध्यान रखना चाहिए?
नीचे दिए 5 सवाल-जवाब के जरिए हम इस बात को समझेंगे-
डॉक्टर का जवाब- पानी को 1 से 2 दिन से ज्यादा स्टोर न करें। सबसे अच्छा नियम यह है कि सुबह का भरा पानी शाम तक और शाम का भरा पानी सुबह तक पिएं।
डॉक्टर का जवाब- हां, एक मटके को एक ही सीजन तक इस्तेमाल करें। अगले सीजन में नया मटका लें। पुराने मटके को रखने के बाद उसमें खतरनाक कीड़े पनप जाते हैं। इसलिए, बदल देना सबसे बेहतर होता है। कई लोग जब तक मटका फूटता नहीं तब तक नहीं बदलते। इससे उनको फायदे की बजाय नुकसान हो सकता है। अगर मटका बहुत पुराना है, तो उसके छिद्र बंद हो जाते हैं, जिससे वह पानी को सही तरह से साफ और ठंडा नहीं कर पाता।
डॉक्टर का जवाब- यदि मटका गंदा है या पुराना पानी पिया जाए, तो टाइफाइड, दस्त (डायरिया), गले में संक्रमण और पेट की अन्य बीमारियां हो सकती हैं।
डॉक्टर का जवाब- जिन लोगों को बार-बार सर्दी, खांसी या गले में खराश रहती है, उन्हें मटके के ठंडे पानी से बचना चाहिए। साथ ही पेट की बीमारी और साइनस के मरीजों को भी बचना चाहिए।
डॉक्टर का जवाब- मटके को हर दिन या कम से कम हर दूसरे दिन अच्छी तरह साफ करें, अन्यथा इसमें बैक्टीरिया, काई (Algae) और शैवाल जम सकते हैं। इसके अलावा निम्नलिखित बातों का ध्यान रखं-
डॉ. राज कहते हैं कि यदि इन सुरक्षा नियमों का पालन किया जाए, तो मटके का पानी प्राकृतिक, स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक बना रहता है। इसलिए, मटके के पानी को लेकर कोई लापरवाही ना करें।
वो कहते हैं कि अक्सर हम मटके के पानी को हेल्दी मानकर पी लेते हैं। जबकि, सबसे पहले ये चेक करें कि मटके का पानी कहां रखा हुआ है, उसकी साफ-सफाई कैसी है आदि-इत्यादि। हालांकि, सार्वजनिक स्थान पर साफ-सफाई कम ही होती है इसलिए पीने से पहले पानी चेक कर लें। अगर आसपास गंदगी है, मटके में कीड़े हैं तो ना पिएं।
Published on:
21 Apr 2026 04:06 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
