लाइफस्टाइल

Superfoods For Height: क्या आप भी अपने बच्चों की कम हाइट से हैं पेरशान तो डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स

Superfoods For Height: अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे की हाइट अच्छी हो तो उन्हें सही पोषक तत्वों से भरपूर आहार दें। इस तरह के सुपरफूड्स और सही लाइफस्टाइल से बच्चों की हाइट में सुधार हो सकता है।

3 min read
Jan 31, 2025
Superfoods For Height

Superfoods For Height: बच्चों की अच्छी हाइट को लेकर हर माता-पिता सोचते हैं। बच्चें के अच्छे ग्रोथ के लिए अच्छे खान-पान का सेवन कराना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में माता-पिता उन्हें हेल्दी चीजें खिलाएं, जिससे उनकी हाइट और सेहत दोनों बरकरार बनी रहेगी। कई बार बच्चों की हाइट जेनैटिक (Genetic) कारणों से भी नहीं बढ़ पाते है। अगर आप भी अपने बच्चें की कम हाइट को लेकर सोच रहे हैं तो उनके डाइट में कुछ सुपरफूड्स को शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं, इन 5 सुपरफूड्स के बारे में जिसे आप बच्चें की डाइट में शामिल कर उनके हाइट को बढ़ा सकते हैं।

1. Diet For Height: दूध और डेयरी उत्पाद

Milk And Dairy Products

    दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी उत्पाद में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन डी होते हैं। जो हड्डियों की मजबूती और ग्रोथ के लिए आवश्यक होते हैं। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और हाइट बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विटामिन डी हड्डियों की मजबूत करता है और शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाता है। आप अपने बच्चें को रोजाना एक गिलास दूध दें और साथ ही पनीर, दही भी दे सकते हैं।

    2. अंडे

    Eggs

      अंडे में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। बच्चों के शारीरिक विकास के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी होते है। प्रोटीन हड्डियों और मांसपेशियों के विकास में मदद करता है और हाइट बढ़ाने के लिए मददगार साबित हो सकता है। अंडे में विटामिन ए, बी12 और ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होते हैं। जो शारीरिक विकास के लिए आवश्यक माने जाते हैं। बच्चें के डाइट में अंडे का सेवन नियमित रूप से करवा कर आप उनके हाइट को बेहतर बना सकते हैं।

      3. पालक और हरी पत्तेदार सब्जियां

      Palak Aur Hari Pattedar Sabjiyan

        पालक और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे बथुआ, मेथी और चुकंदर में आयरन, फोलिक एसिड और कैल्शियम की मात्रा अच्छी होती है। ये पोषक तत्व हड्डियों के विकास में मदद करते हैं। आयरन शरीर में रक्त के निर्माण को बढ़ाता है और फोलिक एसिड बच्चों के शारीरिक विकास के लिए आवश्यक होता है। इन हरी सब्जियों को बच्चों की डाइट में शामिल करने से उनके हड्डियों की मजबूती और हाइट बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

        4. सोयाबीन और दालें

        Soya Beans And Pulses

          सोयाबीन, मसूर दाल, मूंग दाल और अन्य दालों में प्रोटीन, आयरन और फोलिक एसिड से भरपूर होती हैं। ये पोषक तत्व बच्चों के शारीरिक विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। प्रोटीन मांसपेशियों और हड्डियों के निर्माण में मदद करता है, जबकि आयरन शरीर में रक्त की कमी को पूरा करता है। दालों का सेवन बच्चों के लिए एक बेहतरीन स्रोत हो सकता है। जो उनकी हाइट और शारीरिक विकास में मदद करता है।

          5. अखरोट और बादाम

          Walnuts and Almonds

            अखरोट और बादाम में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और मिनरल्स होते हैं। जो बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अच्छे होते हैं। ये नट्स हड्डियों को मजबूत बनाएं रखते है और हाइट बढ़ाने के लिए भी लाभकारी हो सकते हैं। बच्चों को अखरोट और बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स को डाइट में शामिल करने से उनके हाइट के साथ-साथ उनका समग्र शारीरिक विकास बेहतर हो सकता है।

            डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

            Also Read
            View All

            अगली खबर