लाइफस्टाइल

दुल्हन को मेकअप के दौरान नही करनी चाहिए ये गलतियां, चेहरे पर पड़ सकता है इसका बुरा असर

शादी के एक महीने पहले से दुल्हन चेहरे और मेकअप से जुड़ी इन गलतियों को करने से बचें
2 min read
• •
Updated: 5 Dec 2020, 4:07 PM IST
bridal makeup mistakes
bridal makeup mistakes

नई दिल्ली। शादी को लेकर हर लड़की का यह सपना होता है कि वो शादी के दिन इतनी खूबसूरत दिखें कि सभी कि निगाहें बस उसी की तरफ हो। और इसके लिए वो काफी लंबे समय से शादी की ढेरों तैयारी करने में लग जाती है। लेकिन इसके बाद भी थोड़ी सी नदानी के चलते उनकी सारी मेहनत पानी में मिल जाती है। मेकअप करने के दौरान होने वाली गलती से उनका सारा मेकअप बेकार हो जाता है। अगर आपकी शादी भी होने वाली है तो चेहरे और मेकअप से जुड़ी इन गलतियों को करने से बचें। नहीं तो सारी मेहनत खराब हो जाएगी और पूरा ब्राइडल लुक बिगड़ जाएगा।

नए स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल

यदि आपकी शादी की तारीख नजदीक आ रही है तो भूल से भी स्किन पर नए प्रोडक्ट को अजमाने की कोशिश ना करें। क्योंकि यदि नए उत्पाद ने आपकी त्वचा पर इन्फेक्शन करना शुरू कर दिया तो इससे त्वचा पर लाल चकत्ते, मुंहासे या एक्ने हो सकते हैं। जो आपके सबसे खास दिन को खराब करने के लिए काफी होंगे।

मेकअप आर्टिस्ट की करें बुकिंग

शादी की तैयारी शुरू होने के कुछ दिन पहले ही मेकअप आर्टिस्ट को बुक करा लें। क्योंकि आखिरी समय पर कोई भी अच्छा पार्लर या मेकअप आर्टिस्ट नही मिलेगा और आपको मनचाहा लुक भी नहीं मिल पाएगा। तो बेहतर होगा कि इस मामले में जितना जल्दी दिखाएंगी, उतना बेहतरीन मेकअप आर्टिस्ट बुक कर पाएंगी।

ना कराएं फेशियल

शादी वाले दिन फेशियल कराने की गलती ना करें। जब भी फेशियल कराना हो तो शादी के तीन पहले करा लें। जिससे शादी के दिन तक चेहरे पर चमक आ जाए। क्योकि शादी के एक दिन पहले फेशियल कराने से स्किन डल और ऑयली नजर आने लगेगी।

मुंहासों का क्या करें

अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो एलर्जी वाली चीजों से दूर रहें। ऐसी चीजों का उपयोग करने से बचे जो त्वचा के लिए हानिकारक हो। चेहरे पर बर्फ लगाते रहें।

बालों को ना कटाएं

शादी के एक सप्ताह पहले किसी भी तरह का नया हेयरकट ना कराएं। आपकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल हो सकती है। इसलिए जो भी हेयर कट कराना है उसे शादी के एक महीना पहले ही तय कर करा लें। जिससे कि शादी वाले दिन के लिए कुछ भी गड़बड़ ना हो।

Published on: