लाइफस्टाइल

खूबसूरत दिखने की चाह में इन एक्ट्रेसेस ने कराई अपनी सर्जरी, बर्बाद हो गया चेहरा

खूबसूरती बढ़ाने के लिए सर्जरी का फैसला इन एक्ट्रेस को पड़ा भारी बदसूरत बन गया चेहरा

less than 1 minute read
Feb 09, 2021
actresses looks ugly after plastic surgery

नई दिल्ली। सिल्वर स्क्रीन पर राज करने के लिए किसी भी एक्ट्रेस में अभिनय के हुनर के अलावा खूबसूरत होना भी मायने रखता है। यदि किसी एक्ट्रेस में सुंदरता की कमी होती है तो इसके लिए हॉलीवुड या बॉलीवुड की हिरोइने प्लास्टिक सर्जरी या कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लेती हैं। लेकिन हिरोइनों की यही कोशिश कभी-कभी उनके लिए मुसीबत का सबब बन जती है। तो आज जानते हैं ऐसी ही कुछ हस्तियों के बारे में...

जोसलीन वाइल्डस्टिन...

अमेरिकन सेलिब्रिटी जोसलीन वाइल्डस्टिन का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है दरअसल उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराकर अपने चेहरे को बिल्ली का शेप देना चाहा। आपको बतादें जोसलीन बिल्लियों से काफी प्यार करती थीं इसी चाहत की वजह से वे कैट वुमन बनना चाहती थीं जिसके लिए उन्होंने अपने खूबसूरत चेहरे की 11 बार सर्जरी कराई। लेकिन उनकी चाहत पूरी नहीं हो पाई, इस चाहत के चक्कर में उनके हाथ केवल पछतावा ही लगा।

लिल किम

हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस, रैपर और मॉडल लिल किम जिन्हें पूरी दुनिया जानती है, उन्होंने आपनी सुंदरता को और निखारने के लिए फेस और होंठ की सर्जरी कई बार कराई, नतीजा यह हुआ उनका चेहर सुंदर बनने की बजाय और बिगड़ता चला गया।

फरहान अब्राहम...

अब बात करते हैं अमेरिकी रियलिटी शो और मशहूर म्यूजिशियन फराह अब्राहम की। फरहान ने अपने लुक को और अच्छा बनाने के लिए हाल ही में नाक और होठ की सर्जरी कराई, लेकिन ऐसा करने से उनकी सुंदरता तो नहीं निखरी बल्कि पहली ही सर्जरी से उनका चेहरा सुंदर दिखने की बजाय बिगड़ गया। यह देख कर उनके डॉक्टर ने आगे सर्जरी के लिए साफ मना कर दिया लेकिन उन्होंने डॉक्टर की बात को अनसुना कर दूसरी और तीसरी सर्जरी कराई जीसका नतीजा यह हुआ चेहरा सुंदर दिखने की बजाय और बिगड़ गया।

Published on:
09 Feb 2021 11:12 pm
Also Read
View All