17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उंगली से नहीं निकल रही अंगूठी? जानें बिना दर्द के इसे निकालने के आसान उपाय

Ring Stuck in Finger: अंगूठी या फैशन से जुड़ी कोई भी एक्सेसरी उंगली में पहनने के बाद कभी-कभी साइज छोटा होने या किसी कारण से सूजन आने के चलते उसे निकालना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में क्या करना चाहिए और क्या नहीं, आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Priyambada yadav

•

Updated: 17 Nov 2026, 9:25 PM IST

Ring Stuck in Finger

Ring उंगली से न निकलने पर क्या करें? (Representative Image) Image Credit Magnific

How to Remove a Stuck Ring: गर्मी के चलते, हाथों में ज्यादा पसीना आने या किसी और वजह से कुछ लोगों के हाथों में सूजन होने लगती है, जिससे उंगली से अंगूठी निकालने में परेशानी होती है। इसके अलावा अपने साइज से छोटी अंगूठी पहनने पर भी कई बार अंगूठी आसानी से नहीं निकल पाती। ऐसे में कुछ लोग जबरदस्ती निकालने की कोशिश करते हैं, जिससे उंगली में सूजन और दर्द बढ़ सकता है। तो ऐसे में क्या करना चाहिए, जिससे अंगूठी आसानी से निकल जाए? आइए जानते हैं इससे जुड़े कुछ टिप्स और हैक्स।

साबुन या हैंडवॉश का कर सकते हैं इस्तेमाल

अगर अंगूठी बहुत ज्यादा टाइट नहीं है, लेकिन उंगली से आसानी से नहीं निकल रही है, तो इसके लिए साबुन या हैंडवॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले उंगली और अंगूठी के चारों तरफ साबुन या हैंडवॉश अच्छे से लगा लें। फिर थोड़ा सा पानी लगाकर इसे हल्का झाग जैसा बना लें। जिससे अंगूठी फिसलने लगे और इसे धीरे धीरे निकाल सकें। इसके साथ ही ध्यान दें कि अंगूठी को सीधा खींचने की जगह हल्के हाथ से घुमाते हुए बाहर निकालने की कोशिश करें।

हाथ को कुछ मिनट के लिए ठंडे पानी में रखें

गर्मी या किसी और वजह से अगर हाथों में हल्की सूजन है, जिससे उंगली थोड़ी मोटी हो गई है और अंगूठी आसानी से नहीं निकल रही है, तो आप हाथ को कुछ मिनट ठंडे पानी में डुबोकर रख सकते हैं। इससे सूजन कम करने में मदद मिल सकती है। इसके बाद आराम से अंगूठी निकालने की कोशिश करें। ध्यान रखें कि बर्फ को सीधे स्किन पर न लगाएं और ज्यादा देर तक भी न रखें।

तेल का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

उंगली में अंगूठी फंसने पर आप इसके चारों तरफ नारियल तेल या बेबी ऑयल भी लगा सकते हैं। थोड़ा सा तेल उंगली और अंगूठी के आसपास लगाइए। इससे रगड़ कम होती है और अंगूठी को धीरे-धीरे घुमाकर निकालना आसान हो जाता है। ध्यान दें कि अंगूठी को जबरदस्ती खींचने से बचें।

डेंटल फ्लॉस या धागे का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

सोशल मीडिया पर अंगूठी निकालने के लिए डेंटल फ्लॉस और धागे से जुड़े कई तरह के वायरल हैक्स वायरल होते रहते हैं। इसमें धागे की मदद से उंगली को हल्का दबाकर अंगूठी को आगे की तरफ खिसकाया जाता है। अगर आपने अपने साइज से ज्यादा छोटी अंगूठी पहन ली है और वो निकल नहीं रही है, तो इसे आजमा सकते हैं। लेकिन ध्यान दें कि इसे खुद आजमाने की बजाय किसी प्रशिक्षित प्रोफेशनल की मदद से करवाना चाहिए।

अंगूठी न निकलने पर कब डॉक्टर के पास जाना चाहिए?

हाथ में अंगूठी फंसने की वजह से अगर उंगली में तेज दर्द हो रहा है या सूजन बहुत ज्यादा हो गई है, उंगली का रंग नीला, बैंगनी या सफेद पड़ने लगा है, या उंगली में सुन्नपन या झनझनाहट महसूस हो रही है, तो डॉक्टर को दिखाना जरूरी है। इसके अलावा किसी चोट के बाद अंगूठी फंस गई हो, या ऊपर बताए घरेलू तरीके आजमाने के बाद भी अंगूठी न निकल रही हो, तो भी घर पर कोशिश करते रहने की जगह प्रोफेशनल को दिखाएं।