
Tom Holland New Spider Man Suit: टॉम हॉलैंड एक बार फिर स्पाइडर-मैन बनकर लौटे हैं, और इस बार उनका नया सूट देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। 1 अगस्त को नेशनल स्पाइडर-मैन डे के मौके पर उन्होंने फिल्म Brand New Day का टीजर रिलीज किया, जिसमें वह नए सूट में नजर आए। कुछ घंटों बाद उन्होंने एक छोटा वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वो अंधेरे से निकलकर कहते हैं “We ready?” स्पाइड मैन का ये सूट पुराने सूट से अलग भी है जिसको फैंस डिकोड करने की कोशिश में लगे हैं।
इस बार के सूट में खास बात यह है कि इसका लाल और नीला रंग पहले से काफी ब्राइट है और सीने पर बना स्पाइडर लोगो भी काफी बड़ा है। फैंस का कहना है कि यह सूट उन्हें टोबी मग्वायर और एंड्रयू गारफील्ड वाले पुराने स्पाइडर-मैन की याद दिला रहा है। मतलब साफ है, मेकर्स इस बार स्पाइडी को पुराने अंदाज में दिखाना चाहते हैं।
स्पाइडर मैन के नए सूट को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर रिएक्शन दे रहे हैं। आप इसके जरिए भी समझ सकते हैं कि इसको लेकर क्या चर्चा चल रही है-
यह फिल्म No Way Home के बाद की कहानी दिखाएगी, जहां पीटर पार्कर ने दुनिया की भलाई के लिए खुद को सबकी यादों से मिटा दिया था। अब कोई भी नहीं जानता कि पीटर कौन है, ना उसकी गर्लफ्रेंड एमजे, ना दोस्त नेड और ना ही अवेंजर्स। पिछली फिल्म में आंटी मे की भी मौत हो चुकी थी।
फिल्म में जॉन बर्नथल दोबारा पनिशर के रोल में नजर आएंगे और मार्क रफ्फालो हुल्क बनकर वापसी करेंगे। साथ ही माइकल मांडो भी स्कॉर्पियन के रूप में लौट रहे हैं। Stranger Things की सैडी सिंक और लिजा कोलोन-जायस भी इस बार एमसीयू का हिस्सा बनेंगी, हालांकि उनके किरदारों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। फिल्म का डायरेक्शन Shang Chi के डायरेक्टर डेस्टिन डैनियल क्रेटन कर रहे हैं और स्क्रिप्ट No Way Home के राइटर्स ने ही लिखी है।
टॉम ने हाल ही में कहा कि उन्होंने कुछ समय एक्टिंग से ब्रेक लिया था ताकि मेंटल हेल्थ पर ध्यान दे सकें। उन्होंने कहा कि हर फिल्म में रहना जरूरी नहीं। जब आप थक जाते हैं, तो अच्छा काम भी नहीं कर पाते। इसलिए ब्रेक लेना भी जरूरी है।