लाइफस्टाइल

विदेश जाने से पहले सिर्फ पासपोर्ट-वीजा ही नहीं, इन देशों की यात्रा से पहले लगवाना पड़ सकता है टीका 

Travel Vaccines: विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो टिकट और वीजा के साथ वैक्सीनेशन से जुड़ी जानकारी भी जरूर चेक कर लें। सऊदी अरब और युगांडा समेत कई देशों की यात्रा से पहले कुछ खास टीके लगवाना जरूरी होता है। आइए जानते हैं इनके बारे में।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2026, 3:30 PM IST
Travel Tips
Travel से जुड़े जरुरी Tips (Representative Image) Image Credit Magnific

Travel Vaccines: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही लोग घूमने की प्लानिंग शुरू कर देते हैं। कोई शिमला-मनाली का मन बना रहा होता है, तो कुछ लोग दूसरे देशों की यात्रा का भी प्लान बनाते हैं। ऐसे में कुछ जगहें ऐसी हैं जहां सिर्फ पासपोर्ट और वीजा काफी नहीं होता। वहां एंट्री के लिए या अपनी सुरक्षा के लिए पहले वैक्सीन लगवानी पड़ती है। ऐसे ही फेमस कंटेंट क्रिएटर जागृति ने भी ट्रैवल से पहले अपने पति जय अरोड़ा के साथ वैक्सीन लगवाई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन जगहों के लिए यात्रा से पहले वैक्सीन की जरूरत पड़ती है।

घाना

सीडीसी की येलो बुक (CDC Yellow Book) के अनुसार घाना में भी हर आने वाले यात्री के लिए येलो फीवर टीकाकरण का प्रमाण जरूरी है। सीडीसी के अनुसार येलो फीवर का टीका यात्रा से कम से कम 10 दिन पहले लगवाना चाहिए।

सऊदी अरब (मक्का-मदीना)

सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health, Saudi Arabia) की 2026 की गाइडलाइन के अनुसार उमराह या हज करने वाले हर व्यक्ति को मेनिंगोकोकल (ACYW) वैक्सीन लगवानी जरूरी है। यह टीका सऊदी पहुंचने से कम से कम 10 दिन पहले लगा होना चाहिए। कॉन्जुगेट वैक्सीन 5 साल तक और पॉलीसैकेराइड वैक्सीन 3 साल तक मान्य मानी जाती है।

केन्या

नॉर्वे की सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्था एफएचआई (FHI) के अनुसार केन्या में येलो फीवर का दस्तावेज उन यात्रियों से मांगा जाता है जो येलो फीवर वाले देशों से आ रहे हों या उनसे होकर आए हों। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के आईएचआर-पीओई पोर्टल (IHR-POE Portal) के अनुसार केन्या येलो फीवर वाले देशों की सूची में शामिल है। इसलिए वहां से लौटने पर भारत में भी येलो कार्ड मांगा जा सकता है।

ब्राजील

सीडीसी (CDC) के अनुसार ब्राजील में एंट्री के लिए येलो फीवर का टीका जरूरी नहीं है। लेकिन भारत सरकार के आईएचआर-पीओई पोर्टल (IHR-POE Portal) की येलो फीवर वाले देशों की सूची में ब्राजील भी है, इसलिए वहां से भारत लौटने पर येलो कार्ड मांगा जा सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर केवल सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है। ट्रैवल प्लान बनाने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से लेटेस्ट अपडेट जरुर चेक कर लें।

Updated on:
26 Nov 2026, 3:30 PM IST
Published on: