लाइफस्टाइल

विदुर नीति: जिन लोगों के पास होती हैं ये 5 चीजें, वे होते हैं बेहद भाग्यशाली

Vidur Niti: महात्मा विदुर ने अपनी नीतियों में 5 ऐसी चीजों के बारे में बताया है जो अगर किसी व्यक्ति के पास हैं तो वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में सभी सुख मिलते हैं।

2 min read
vidur niti quotes, lucky people quotes, most luckiest person, mahatma vidur, 5 best things in life, vidur niti book, vidur neeti in hindi, विदुर के अनमोल वचन, विदुर नीति,
विदुर नीति: जिन लोगों के पास होती हैं ये 5 चीजें, वे होते हैं बेहद भाग्यशाली

महाभारत के महत्वपूर्ण पात्र महात्मा विदुर कौरवों और पांडवों के चाचा थे। महान ज्ञानी और दूरदर्शी महात्मा विदुर ने अपनी नीतियों में मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातों का उल्लेख किया है। विदुर जी की नीतियों द्वारा जीवन में आने वाली समस्याओं को हल करने और सही मार्ग पर चलने में मदद मिलती है। साथ ही महात्मा विदुर ने अपनी नीतियों में पांच ऐसी चीजों का उल्लेख किया है जो अगर किसी मनुष्य के पास हों तो वह व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है और उसे जीवन में सभी सुख मिलते हैं...

1. स्वस्थ शरीर
महात्मा विदुर के अनुसार जो व्यक्ति शरीर से अस्वस्थ और रोगी होता है वह कोई काम ठीक से नहीं कर पाने के कारण धन भी अर्जित नहीं कर सकता। जबकि निरोगी और स्वस्थ शरीर वाला मनुष्य सुखी और धनवान होता है।

2. मीठी बोली
विदुर नीति के अनुसार जिन लोगों की बोली मीठी होती है उन पर सदा मां सरस्वती का आशीर्वाद बना रहता है और ऐसे लोगों को सभी से प्रेम तथा सम्मान प्राप्त होता है।

3. ज्ञान
महात्मा विदुर कहते हैं कि ज्ञान एक ऐसा धन है जिसकी कभी चोरी नहीं की जा सकती। जो मनुष्य ज्ञानी है वह संकट से निकलने का कोई ना कोई रास्ता खोज ही लेता है और जीवन में सफलता प्राप्त करता है।

4. आज्ञा मानने वाली संतान
जिस व्यक्ति की संतान आज्ञाकारी और संस्कारी होती है वह मनुष्य बहुत भाग्यशाली होता है। क्योंकि संस्कारी और आज्ञाकारी संतान आपके कुल का नाम रोशन करके आपको सभी जगह सुख और सम्मान दिलाती है।

5. अच्छे व्यवहार वाली स्त्री
महात्मा विदुर के मुताबिक अच्छे गुणों और व्यवहार वाली स्त्री जिस मनुष्य के पास होती है उसका जीवन सुखों से युक्त होता है। ऐसी स्त्री घर-परिवार में हमेशा खुशहाली बनाए रखने की कोशिश करती है।

यह भी पढ़ें: 24 May 2022 Rashifal And Panchang: आज बडे़ मंगल के दिन इन 4 राशि वालों पर रहेगी हनुमान जी की विशेष कृपा, जानें अपनी राशि का हाल

Published on:
23 May 2022 07:46 pm