8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गरबा या डांडिया नाइट में फोन गिरने या खोने की टेंशन खत्म, Phone Slings और Charms से रखें फोन सुरक्षित

Phone Safety: डांडिया या गरबा नाइट के दौरान मोबाइल गिरने या खोने का डर बना रहता है। ऐसे में फोन को सुरक्षित रखने के लिए क्या कर सकते हैं, आइए जानते हैं।
2 min read
Google source verification
phone safety, phone sling

Phone Safety Tips for Garba Night (representative image) image credit Gemini

Phone Safety Tips for Navratri: नवरात्रि आने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। ऐसे में गरबा और डांडिया नाइट की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। गरबा के लिए लोग अपने आउटफिट से लेकर ज्वेलरी और फुटवियर तक का ध्यान रखते हैं, लेकिन अपने सबसे जरूरी गैजेट मोबाइल की सेफ्टी का ध्यान रखना नजरअंदाज कर देते हैं। इससे मोबाइल खोने के डर के साथ ही गरबा डांस और भीड़ के बीच फोन गिरने या कहीं छूट जाने की चिंता भी बनी रहती है। जिसकी वजह से आप गरबा को पूरी तरह एन्जॉय नहीं कर पाते। ऐसे में कुछ आसान तरीकों की मदद से आप फोन को सुरक्षित रख सकते हैं और बिना टेंशन के गरबा का मजा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।

Phone Sling से रखें फोन सुरक्षित

गरबा नाइट के लिए Phone Sling एक आसान विकल्प हो सकता है। इसमें फोन को स्ट्रैप की मदद से कंधे या गले के पास रखा जा सकता है, जिससे डांस करते समय फोन हाथ में रखने की जरूरत नहीं पड़ती। फोन निकालना भी आसान रहता है। इस्तेमाल से पहले यह जरूर देख लें कि स्ट्रैप और फोन केस अच्छी तरह जुड़े हुए हैं।

Phone Charm आएगा काम

Phone Charm फोन को खूबसूरत लुक देने के साथ उसे पकड़ने में भी मदद कर सकता है। फोन केस में लगाया जाने वाला लूप या चार्म हाथ में अतिरिक्त ग्रिप देता है, जिससे फोन के हाथ से फिसलने का खतरा कम हो सकता है। नवरात्रि के लिए आप अपने गरबा आउटफिट से मैच करता हुआ चार्म भी चुन सकती हैं।

लहंगे या स्कर्ट में बनवाएं सीक्रेट पॉकेट

अगर आप गरबा के लिए लहंगा या स्कर्ट पहनने वाली हैं तो उसमें एक सीक्रेट पॉकेट बनवा सकती हैं। इसे अंदर की तरफ ऐसी जगह बनवाएं जहां फोन आसानी से रखा जा सके और बाहर से पॉकेट दिखाई भी न दे। जिप वाली पॉकेट और भी बेहतर रहेगी, क्योंकि डांस करते समय फोन के बाहर निकलने का खतरा कम रहेगा।

वेस्ट पाउच

जिन कपड़ों में पॉकेट नहीं है, उनके साथ छोटा कमर पाउच इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें फोन को सुरक्षित तरीके से रखा जा सकता है और हाथ भी पूरी तरह खाली रहते हैं। पाउच चुनते समय यह जरूर देखें कि उसमें अच्छी जिप हो और वह कमर पर ढीला न रहे।

Wrist Strap का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

अगर आपको फोन हाथ में रखना ही पसंद है तो Wrist Strap एक विकल्प हो सकता है। इसे फोन कवर से जोड़कर हाथ में पहना जा सकता है। इससे फोन अचानक हाथ से छूटने पर उसे संभालने में मदद मिल सकती है।

फोन कवर की ग्रिप जरूर देखें

गरबा नाइट पर जाने से पहले अपने फोन कवर की ग्रिप चेक कर लें। बहुत चिकना कवर हाथ से आसानी से फिसल सकता है। ऐसे में अच्छी पकड़ वाला कवर इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा। अगर कवर पुराना या ढीला हो गया है तो उसे बदल देना भी सही रहेगा।

फोन की लोकेशन और लॉक सेटिंग पहले से रखें ऑन

सुरक्षा के लिए फोन में स्क्रीन लॉक जरूर लगाकर रखें। साथ ही Android या iPhone में उपलब्ध Find My Device या Find My जैसी लोकेशन सुविधा पहले से चालू रखना उपयोगी हो सकता है। फोन कहीं छूट जाए तो उसे ढूंढने में इससे मदद मिल सकती है। इसके अलावा गरबा की भीड़ में पीछे की खुली जेब में फोन रखना सही नहीं है। डांस करते समय फोन जेब से निकल सकता है और भीड़ में गिरने के बाद उसे ढूंढना मुश्किल हो सकता है। इसलिए फोन को ऐसी जेब या पाउच में रखें जो अच्छी तरह बंद हो।