8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवरात्रि 2026 में गरबा लुक के साथ ट्राई करें DIY टैटू, जानें डिजाइन बनाने और स्टाइल करने के आसान तरीके

Navratri 2026: घर पर आसानी से DIY गरबा टैटू बनाकर आप अपने गरबा लुक को स्टाइलिश और खास बना सकती हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका और इसे ड्रेस व ज्वेलरी के साथ मैच करने के टिप्स।
2 min read
Google source verification
Navratri 2026, Garba Tattoo

Garba Tattoo बनाने के टिप्स (screenshot) image credit instagram/raunakmathur1707/renumakeover_22

Garba Tattoo: नवरात्रि 2026 में अगर आप गरबा लुक में कुछ अलग और स्टाइलिश ट्राई करना चाहती हैं, तो अपने हाथों पर DIY गरबा टैटू बना सकती हैं। इसके लिए आपको पार्लर जाने या किसी टैटू एक्सपर्ट से टैटू बनवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। घर में आसानी से मिलने वाली चीजों की मदद से आप खूबसूरत गरबा टैटू डिजाइन तैयार कर सकती हैं। इसे अपनी गरबा ड्रेस और ज्वेलरी के साथ मैच करके अपने फेस्टिव लुक को और खास बना सकती हैं। आइए जानते हैं इसे घर पर कैसे बनाया जा सकता है।

काजल या आईलाइनर से बनाएं गरबा टैटू

गरबा टैटू बनाने के लिए सबसे पहले हथेली, कलाई या हाथ की जिस जगह पर डिजाइन बनाना चाहती हैं, वहां की त्वचा को साफ करके अच्छी तरह सुखा लें। अब काजल या आईलाइनर की मदद से अपनी पसंद का गरबा थीम वाला डिजाइन बनाएं। इसमें डांडिया, गरबा पॉट, छोटे फूल, पत्तियां, मोर या ज्योमेट्रिक पैटर्न बनाए जा सकते हैं। अगर आप रंगीन डिजाइन चाहती हैं, तो मेहंदी या बॉडी आर्ट के लिए इस्तेमाल होने वाले रंगों का भी इस्तेमाल कर सकती है।

स्टोन और मिरर से दें फेस्टिव टच

डिजाइन तैयार होने के बाद इसे और आकर्षक बनाने के लिए छोटे स्टोन और मिरर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन्हें चिपकाने के लिए त्वचा पर इस्तेमाल के लिए सुरक्षित कॉस्मेटिक बॉडी ग्लू या आईलैश ग्लू का इस्तेमाल कर सकती है। डिजाइन के हर हिस्से को स्टोन से भरने के बजाय कुछ जगहों को हाइलाइट करें, इससे टैटू ज्यादा भरा हुआ नहीं लगेगा।

ड्रेस के कलर से मैच करें स्टोन

गरबा टैटू को अपने आउटफिट के साथ मैच करने के लिए ड्रेस में मौजूद रंगों के हिसाब से स्टोन चुनें। लाल ड्रेस के साथ गोल्डन या लाल स्टोन और नीले आउटफिट के साथ सिल्वर या ब्लू स्टोन अच्छे लग सकते हैं। इससे टैटू और गरबा ड्रेस के बीच एक अच्छा कलर कॉम्बिनेशन बनता है।

टैटू को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए करें ये काम

टैटू लगाने से पहले त्वचा को साफ और पूरी तरह सूखा रखें। डिजाइन वाली जगह पर पहले से क्रीम, लोशन या ऑयल लगाने से बचें, क्योंकि इससे डिजाइन और चिपकाए गए स्टोन जल्दी हट सकते हैं। डिजाइन तैयार करने के बाद उसे कुछ समय सूखने और सेट होने दें। गरबा खेलने के दौरान उस जगह को बार बार रगड़ने से बचें।

टैटू हटाते समय न करें जल्दबाजी

गरबा नाइट खत्म होने के बाद स्टोन या मिरर को त्वचा से जोर लगाकर न खींचें। उन्हें धीरे धीरे हटाएं और जरूरत पड़ने पर त्वचा के लिए सुरक्षित मेकअप रिमूवर या क्लेंजर का इस्तेमाल करें। ग्लू हटाते समय त्वचा को ज्यादा रगड़ने से बचें। अगर किसी ग्लू, मेहंदी या कॉस्मेटिक से जलन, लालिमा या खुजली हो, तो उसे तुरंत साफ कर दें और दोबारा इस्तेमाल न करें।