लाइफस्टाइल

Vijendra Gupta BJP: इतने करोड़ की संपत्ति, लाखों का सोना, दो मॉडर्न गाड़ी के मालिक हैं बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता

Vijendra Gupta BJP: विजेंद्र गुप्ता उच्चतम डिग्री मास्टर्स है। उन्होंने कॉमर्स में दिल्ली विश्वविद्यालय से अपनी मास्टर की डिग्री हासिल की। वहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी से ही उन्होंने कॉमर्स में ही ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है।

2 min read
Feb 11, 2025
Vijendra Gupta BJP

Vijendra Gupta: दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। भाजपा ने आम आदमी पार्टी को हराकर दो दशक से ज्यादा समय के बाद दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। इस बात को लेकर कयासों का बाजार गर्म है कि भाजपा किस नेता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाएगी। इस रेस में कई नाम शामिल हैं। जिसमें रोहिणी से विधायक चुनकर आएं विजेंद्र गुप्ता का नाम भी शामिल है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विजेंद्र गुप्ता के पास कितनी संपत्ति है, या ये कितने पढ़े-लिखे हैं।

Vijendra Gupta Net Worth : विजेंद्र गुप्ता की संपत्ति


विजेंद्र गुप्ता की संपत्ति की बात करें तो विजेंद्र गुप्ता के पास 16.1 Crore की (चल-अचल संपत्ति) है। इनके चुनाव आयोग में दाखिल हलफनामे के मुताबिक 16.1 Crore में से तकरीबन 3 करोड़ की संपत्ति इनके पास है। वहीं इनकी पत्नी के पास भी 4 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। विजेंद्र गुप्ता के पास 2 मॉडर्न गाड़ियां भी है। हलफनामे के मुताबिक विजेंद्र गुप्ता के पास toyota kirloskar गाड़ी है। वहीं उनकी पत्नी के पास tata nexon गाड़ी है। इन सब के अलावा अलग-अलग शेयर और प्रॉपर्टी मेंके रूप में भी इनके पास संपत्ति है।

कितने पढ़े-लिखे हैं विजेंद्र गुप्ता | Vijendra Gupta Educational Qualification


विजेंद्र गुप्ता उच्चतम डिग्री मास्टर्स है। उन्होंने कॉमर्स में दिल्ली विश्वविद्यालय से अपनी मास्टर की डिग्री हासिल की। वहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी से ही उन्होंने कॉमर्स में ही ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई की थी।

Vijendra Gupta BJP: लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए


2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 में से 67 सीटें जीतीं थी। बीजेपी के सिर्फ 3 विधायक चुनकर विधानसभा पहुंच पाएं थे। उनमें से एक विजेंद्र गुप्ता भी थे। साल 2020 के चुनाव में भी उन्होंने जीत दर्ज की थी। इस बार चुनाव जीतकर वो जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं। पार्टी में भी कई अहम पद पर विजेंद्र गुप्ता रहे हैं। साल 2015 में उन्हें दिल्ली विधानसभा में प्रतिपक्ष का नेता भी बनाया गया था।

Also Read
View All

अगली खबर