4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महंगे इंटीरियर डिजाइनर की छुट्टी! महज ₹2500 में अपने बोरिंग कमरे को दें ‘पिनट्रेस्ट’ लुक

बजट बेडरूम मेकओवर : आज की स्टोरी में हम महज ₹2500 खर्च करके अपने कमरे को एक नया और कोजी लुक कैसे दे सकते हैं, इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

3 min read
Google source verification
Budget Bedroom Makeover

Budget Bedroom Makeover| image credit gemini

Budget Bedroom Makeover: आज के समय में सोशल मीडिया पर कोजी और पिनट्रेस्ट स्टाइल रूम टूर देखने के बाद ज्यादातर लोग चाहते हैं कि उनका भी बेडरूम किसी पिनट्रेस्ट (Pinterest) की तरह सुंदर और आरामदायक दिखे। लेकिन अक्सर कम बजट होने की वजह से लोग अपना मन मार लेते हैं। ऐसे में अगर आपकी भी स्थिति कुछ ऐसी है, तो हमारी आज की स्टोरी आपके लिए एकदम परफेक्ट है। आज की स्टोरी में हम महज ₹2500 खर्च करके अपने कमरे को एक नया और कोजी लुक कैसे दे सकते हैं, इसके बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, कमरे को लग्जरी लुक देने के लिए हमेशा महंगे इंटीरियर डिजाइनर या लाखों रुपयों की जरूरत नहीं होती, थोड़ी सी क्रिएटिविटी के साथ भी आप अपने साधारण से कमरे को एक ड्रीम बेडरूम में बदल सकती हैं।

विंटेज स्टाइल पर्दे और यूनिक एक्सेसरीज

खिड़कियों का डेकोरेशन पूरे कमरे का मूड सेट करता है, लेकिन बाजार में मिलने वाले महंगे पर्दों की वजह से ज्यादातर लोग अपने कमरे को सिंपल रखते हैं। ऐसे में आप अपनी पसंद की कोई भी सुंदर प्रिंट और लेस वाली साड़ी खरीदें। इसे अपनी खिड़की और दरवाजे के सटीक साइज में कटवा कर पर्दे तैयार करवाएं। साड़ी का कपड़ा हल्का और हवादार होता है, जो कमरे को एक एस्थेटिक और विंटेज लुक देता है। इन पर्दों को और भी ज्यादा स्टाइलिश दिखाने के लिए आप किसी साधारण डोरी की जगह सुंदर हेयर क्लेचर (Hair Clutchers) का इस्तेमाल उन्हें सिक्योर करने के लिए करें। यह छोटा सा ट्विस्ट आपके पर्दों को डिजाइनर टच देगा और आपका यह पूरा सेटअप ₹500 के अंदर ही तैयार हो जाएगा।

सुकून भरे पलों के लिए कोजी कॉफी कॉर्नर

शाम की चाय या कॉफी का मजा तब दोगुना हो जाता है जब आपके पास बैठने के लिए एक प्यारा सा कोना हो। इसके लिए किसी पुराने गद्दे को कमरे के एक कोने में बिछाएं और उसे कमरे की थीम से मैच करती एक साफ और सुंदर चादर से कवर कर दें। इसके बाद मार्केट से कुछ ट्रेंडी और कलरफुल प्रिंटेड कुशन कवर और फेयरी लाइट्स (Fairy Lights) खरीदें, जो आपको ₹300 से ₹400 के बीच आसानी से मिल जाएंगी। कुशन को गद्दे पर अच्छे से सजाएं। यदि पर्दे का कुछ कपड़ा बच गया है, तो उसे इस कोने के ऊपर केनपी (Canopy) की तरह लटका दें और फेयरी लाइट्स से सजाएं। रात के वक्त यह कोना आपके पूरे कमरे का मेन हीरो बन जाएगा।

विंड चार्म्स 

कमरे के दरवाजे या खिड़की पर 4-5 रंग-बिरंगे बड़े विंड चार्म्स लगाएं। यह न केवल आपके कमरे को एक बोहो-लुक (Boho-look) देंगे, बल्कि हवा चलने पर इनसे निकलने वाली मधुर आवाज कमरे के वातावरण को शांत और पॉजिटिव बनाएगी। ₹500 के बजट में विंड चार्म्स का यह सेट आपके कमरे के एंट्री गेट को काफी पिनट्रेस्ट इंस्पायर्ड लुक देगा।

गैलेक्सी प्रोजेक्टर

अपने बेडरूम को थोड़ा मैजिकल और लग्जरी बनाने के लिए एक गैलेक्सी प्रोजेक्टर लैंप भी खरीद सकते हैं। इसे ऑन करते ही आपकी छत चांद-सितारों और गैलेक्सी जैसे सीन से भर जाएगी। यह रात के समय ऐसा एहसास देता है जैसे आप खुले आसमान के नीचे सो रही हों। ₹500 से ₹600 की रेंज में आने वाला यह गैजेट आपके बेडरूम को किसी मॉडर्न लग्जरी सुइट में बदल देगा।

एस्थेटिक वॉल और इनडोर प्लांट्स

बचे हुए ₹500 में आप कमरे की दीवारों और फ्रेशनेस पर काम कर सकती हैं। एक खाली दीवार पर अपनी पुरानी तस्वीरों या मैगजीन के एस्थेटिक कोलाज का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही, लोकल नर्सरी से 2-3 छोटे इनडोर प्लांट्स जैसे स्नेक प्लांट या मनी प्लांट लाएं और उन्हें सुंदर पेंट किए हुए मिट्टी के गमलों में रखें। हरा रंग न केवल आंखों को सुकून देता है, बल्कि यह कमरे की एयर क्वालिटी और लुक दोनों को बेहतर बनाता है। सबसे अंत में, अपने कमरे को फाइनल टच देने के लिए आप एक सुगंधित मोमबत्ती (Scented Candle) जलाएं और आपका लग्जरी कोजी बेडरूम एंजॉय करें।