लाइफस्टाइल

close to nature- ऐसे गांव जिनके आगे फीके हैं, बड़े-बड़े टूरिस्ट स्पॉट

- नेचर के करीब, लुभावने नजारे
3 min read
• •
Updated: 12 Jun 2023, 3:22 PM IST
zermatt_village_switzerland.jpg

घूमने के लिहाज से पूरी दुनिया में यूं तो कई जगह बेहद खूबसूरत हैं लेकिन कई जगह ऐसी हैं, जो उनसे भी इतनी अधिक खूबसूरत हैं कि यहां एक बार आने के बाद लौटने का मन नहीं करेगा। यहां के नजारे ऐसे हैं कि कदम एकाएक ठहर जाते हैं। खास बात यह है कि स्वर्ग जैसी यह जगहें छोटे गांव हैं।

तो चलिए आज जानते हैं कुछ ऐसे खास गांवों के बारें में जहां एक बार जाने के बाद आपका भी वापस आने का मन नहीं करेगा।

जरमैट गांव -
ये गांव बेहद खूबसूरत है। स्विट्जरलैंड के इस गांव का नजारा मंत्रमुग्ध कर देता है। गांव के प्राकृतिक नजारों और सुंदरता का कहना ही क्या। फैमिली ट्रिप पर जाने के लिए ये अच्छा ऑप्शन है। यहां मिलेगा सुकून ही सुकून।

इटली का प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर पोर्टोफिनो रंग-बिरंगी इमारतों का गांव है। ये जगह दुनियाभर के पर्यटकों को खूब लुभाती है। खास बात यह है यहां की खूबसूरती कैमरे में कैद नहीं की जा सकती। यहां की हसीन वादियों को कैमरे में कैद करने की मनाही है। पर्यटकों का जमावड़ा यहां एक ही जगह पर न लगे, इसी वजह से प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। इसी तरह इटली का एल्बेरोबेलो गांव अपने विशेष डिजाइन के घरों के लिए जाना जाता है। यहां पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है। इटली के ये गांव देखने के बाद बड़े-बड़े टूरिस्ट स्पॉट जाना भूल जाएंगे।

स्मर्फ विलेज, सब नीला-
स्पेन में जुजकर गांव को स्मर्फ विलेज कहा जाता है। यहां हर घर नीला है। यह भी बहुत सुन्दर है। दरअसल यहां एक थ्री-डी फिल्म के लिए घरों को नीले रंग से रंगवा दिया गया था और इसके बाद ये नीले ही हैं। इसलिए ये यूनीक हैं। इसको देखने ही यहां पर्यटक आते हैं।


जॉर्जिया की खूबसूरत लोकेशन पर बसे मेस्टिया गांव के नजारे देखने लायक हैं। यह जगह पर्यटन के लिहाज से बहुत अच्छी है। कुछ और गांवों की बात करें, तो मॉन्ट ट्रेमब्लैंट गांव स्वर्ग सा है। कनाडा के लॉरेंटियन पहाड़ों पर बसे इस छोटे से गांव में स्नोफॉल और स्कीइंग का अपना मजा है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की एक झील के किनारे बसा गांव हॉलस्टैट बेहद खूबसूरत है। इसे वल्र्ड हेरिटेज प्लेस की लिस्ट में शामिल किया गया है। इस जगह का वातावरण बेहद सुहावना रहता है।

विगनेला गांव-
इटली का विगनेला गांव पूरी दुनिया में खास है। यह गांव मिलान शहर की एक गहरी घाटी के नीचे स्थित है। घाटियों से घिरा हुआ यह गांव इतनी गहराई में बसा है कि यहां सूरज की रोशनी नहीं पहुंचती। फिर यहां पर एक इंजीनियर ने एक आर्टिफीशियल सूरज बना दिया। इंजीनियर ने एक शीशा पहाड़ की चोटी पर लगवा दिया। जिससे रिफ्लेक्ट होकर धूप की किरणें गांव में पहुंच जाती हैं। इस शीशे को कंप्यूटर से ऑपरेट किया जाता है। गांव वालों को तीन महीने तक रिफ्लेक्ट होकर आने वाली धूप से ही यहां काम चलाना पड़ता है। विगनेला गांव इस कारण से दुनियाभर में मशहूर है।

Published on: