लाइफस्टाइल

Visa free destination: 2025 में विदेशों में जाना है हनीमून पर तो इन वीजा फ्री 8 देशों की लिस्ट देख लें

Visa free destination: अगर आप भी अपने हमसफर के साथ हनीमून का प्लान कर रहे हैं और ऐसी जगह की तलाश में हैं जो बेहद रोमांटिक हो, तो यहां कुछ वीजा-फ्री देशों की सूची है जहां आप एक रोमांटिक कपल टाइम बिता सकते हैं।
2 min read
Jan 02, 2025
Visa free destination for honeymoon
Visa free destination for honeymoon

Visa free destination: अगर 2025 में हनीमून का प्लान कर रहे हैं तो इस वीजा-फ्री देशों में जाएं घूमने। इन देशों में बिना वीजा के आप आराम से जा सकते हैं और अपने हनीमून को खास और यादगार बना सकते हैं। अपने शादीशुदा जीवन में प्यार की मिठास घोलने के लिए ये हनीमून डेस्टिनेशन परफेक्ट होंगे। यहां हम आपको 8 ऐसे वीजा फ्री देशों की लिस्ट दे रहे हैं, जहां आप अपनी पत्नी के साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं।

Visa free destination: 8 वीजा-फ्री देशों की लिस्ट

श्रीलंका

यह एक वीजा फ्री देश है, जो अपने हनीमून ट्रिप के लिए शानदार चॉइस हो सकता है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ किसी अच्छे हनीमून डेस्टिनेशन की तलाश में हैं, तो यहां का खूबसूरत रिसॉर्ट, समुद्र और हरे-भरे दृश्य आपके मन को लुभा सकते हैं, जिससे आपका रोमांटिक हनीमून बेहद यादगार बीतेगा। यह हनीमून के लिए एक काफी पॉपुलर देश है।

मालदीव

मालदीव भी एक वीजा फ्री देश है। यह डेस्टिनेशन कपल्स के लिए बेहद फेमस है। यहां के प्राइवेट आईलैंड और वॉटर विला काफी अच्छे हैं, अगर आपको पर्सनल स्पेस की जरूरत है। यहां का दृश्य बेहद रोमांटिक होता है, जिससे आप अपनी पत्नी के साथ शांतिपूर्ण लम्हे बिता सकते हैं।

मॉरीशस

अगर आप सोच रहे हैं कोई खूबसूरत डेस्टिनेशन जहां आप और आपकी पत्नी के अलावा कोई न हो, तो यह भी एक खूबसूरत वीजा फ्री देश है, जहां आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

सेशेल्स

यह वीजा फ्री देश है, जहां नीला समुद्र और सॉफ्ट रेत वाला किनारा है। यहां का दृश्य वाकई देखने लायक है, और यहां पर अक्सर भारतीय हनीमून एंजॉय करने के लिए आते हैं। अगर आप 2025 में हनीमून प्लान कर रहे हैं, तो यह जगह आपके और आपके पार्टनर के लिए शानदार होगी।

भूटान

भूटान भी वीजा फ्री देशों में से एक है, जहां आप पारो, थिम्पू और पुनख जैसे खूबसूरत जगहें घूम सकते हैं। यहां की प्राकृतिक हसीन वादियां आपके मन को शांति देने में मदद कर सकती हैं, और यहां के पहाड़ों के खूबसूरत दृश्य को आप अपने पार्टनर के साथ एंजॉय कर सकते हैं।

नेपाल

भारत का पड़ोसी देश नेपाल एक काफी खूबसूरत देश है, और इस खूबसूरती को आप बिना वीजा के भी देख सकते हैं। यहां आकर आप अपने हनीमून को और खूबसूरत और यादगार बना सकते हैं। आप यहां पोखरा, काठमांडू और चितवन जैसे कई खूबसूरत जगहें घूम सकते हैं, और यहां की झीलों को देखकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा।

बारबाडोस

यह देश भी वीजा फ्री है, जहां 2025 में आप अपने हनीमून ट्रिप के लिए प्लान कर सकते हैं। यहां आकर आप ब्रिजटाउन और क्रेन बीच घूम सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ यहां आकर रोमांटिक पल बिता सकते हैं। यह हनीमून के लिए शानदार डेस्टिनेशन है।

मलेशिया

मलेशिया एक काफी खूबसूरत देश है, जिसका वीजा भी फ्री है। यह न्यूली वेड कपल्स के लिए एक लोकप्रिय हनीमून डेस्टिनेशन है। यहां आकर आप लंगकावी, कुआलालंपुर और पेनांग जैसे सुंदर जगहें घूम सकते हैं और साथ ही शॉपिंग, एडवेंचर और लग्जरी के लिए भी परफेक्ट है।

Updated on:
02 Jan 2025 12:21 pm
Published on:
02 Jan 2025 12:21 pm