लाइफस्टाइल

मशीन में धोने के बाद भी नहीं जाते दाग? तो वॉशिंग मशीन के इस ‘सीक्रेट जगह’ का करें इस्तेमाल, कपड़े चमकेंगे नए जैसे!

Washing Machine Tips: अगर आप मशीन की धुलाई से परेशान हैं क्योंकि कॉलर के दाग नहीं छूटते, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके काम आ सकती है। आज हम आपको एक ऐसी 'सीक्रेट ट्रिक' बताने जा रहे हैं, जिससे आपकी वाशिंग मशीन ही कपड़ों के कोने-कोने को चमका देगी। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

2 min read
Mar 22, 2026
Washing Machine Tips| image credit gemini

Washing Machine Tips: रोजाना के कपड़ों के साथ ही गर्मियों की छुट्टियों (Summer Vacations) में बच्चों के खेल-कूद वाले कपड़े और स्कूल यूनिफॉर्म का ढेर लगना अभी से शुरू हो गया है। ऐसे में आजकल की बिजी लाइफ में वाशिंग मशीन ने हमारा काम तो आसान कर दिया है, लेकिन एक बड़ी सिरदर्दी अभी भी बनी रहती है। मशीन में कपड़े धोने के बाद भी शर्ट के कॉलर और आस्तीन के जिद्दी दाग पूरी तरह साफ नहीं होते और आखिर में इसलिए दोबारा हाथों से मेहनत करनी ही पड़ती है। अगर आप भी मशीन की धुलाई से परेशान हैं और कॉलर के दाग नहीं छूट रहे, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके काम आ सकती है। आज के स्टोरी में एक ऐसी सीक्रेट ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे आपकी वाशिंग मशीन ही कपड़ों के कोने-कोने को चमका देगी। आइए जानते हैं इस ट्रिक के बारे में विस्तार से।

ये भी पढ़ें

सिर्फ 416 रुपये देकर घर लायें ये शानदार Fully Automatic Washing Machine, जानिये ऑफर्स

जिद्दी दागों से हैं परेशान? (Perfect Solution for Tough Stains)

अक्सर वॉशिंग मशीन में कपड़े डालने के बाद बाकी हिस्सा तो साफ हो जाता है, लेकिन कॉलर की गंदगी वैसी की वैसी ही रहती है। इसका असली कारण यह है कि मशीन के अंदर पानी और सर्फ तो खूब घूमता है, लेकिन दागों को वो रगड़ नहीं मिल पाती जो हम हाथों से धोते वक्त देते हैं। इसके लिए आपको कपड़े धोने के तरीके में बस एक छोटा सा बदलाव करना है, जो आपकी मेहनत और समय दोनों बचा लेगा।

मशीन के डिजाइन का करें इस्तेमाल (Use In-built Design)

क्या आपने कभी अपनी वाशिंग मशीन को अंदर से गौर से देखा है? कपड़े धोने वाले हिस्से और सुखाने वाले (Dryer) के बीच ड्रम की दीवारों पर बारीक लाइन वाली डिजाइन बनी होती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आजकल इस डिजाइन से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके अनुसार यह डिजाइन सिर्फ दिखावे के लिए नहीं है। असल में, जब आप कपड़े मशीन में धो लेते हैं, तो जिन कपड़ों के कॉलर या स्लीव गंदे रह गए हों, उन्हें सुखाने वाले हिस्से में डालने से पहले गंदी जगह पर थोड़ा सर्फ लगाकर इस लाइन वाली सतह पर हल्का सा रगड़ दें। यह हिस्सा बिल्कुल पुराने जमाने वाले कपड़े धोने वाले बोर्ड की तरह काम करता है और गहराई में फंसी मैल को आसानी से साफ कर देता है।

कपड़ों की लाइफ बढ़ेगी और मेहनत कम (Increase Cloth Life & Save Effort)

बार-बार ब्रश रगड़ने से कपड़ों के रेशे कमजोर हो जाते हैं और वे जल्दी फटने लगते हैं। मशीन के इस खास डिजाइन का इस्तेमाल करने से दाग भी निकल जाते हैं और कपड़ों पर ज्यादा जोर भी नहीं पड़ता। यह तरीका उन लोगों के लिए सबसे बेस्ट है जो ऑफिस जाते हैं या जिनके घर में स्कूल जाने वाले बच्चे हैं। अब आपको घंटों बैठकर कॉलर रगड़ने की टेंशन नहीं पालनी पड़ेगी।

ये भी पढ़ें

छोटी फैमिली के लिए 6.5kg वाली ये हैं बेस्ट Semi-Automatic वाशिंग मशीन, सिर्फ 477 की EMI पर ला सकते हैं घर

Published on:
22 Mar 2026 12:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर