23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Lifestyle News / अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में श्लोका के सादगी और रॉयल्टी के कॉम्बिनेशन ने खींचा ध्यान, जानें क्या रहा खास? 

अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में श्लोका के सादगी और रॉयल्टी के कॉम्बिनेशन ने खींचा ध्यान, जानें क्या रहा खास? 

Shloka Mehta Look: काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन में श्लोका मेहता ने अपने रॉयल लुक से लोगों का ध्यान खींच लिया। आइए जानते हैं, उनके ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल के खूबसूरत कॉम्बिनेशन में क्या खास रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Priyambada yadav

•

Updated: 23 Nov 2026, 2:36 PM IST

Shloka Mehta

Shloka Mehta का अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन का लुक (file photo) photo credit x/sunnewstamil

Shloka Mehta: सनराइजर्स हैदराबाद की ओनर और सीईओ (CEO) काव्या मारन और मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के चेन्नई में हुए ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में कई बड़ी हस्तियों के साथ आकाश अंबानी और श्लोका मेहता भी शामिल हुए थे। आकाश अंबानी जहां ऑल ब्लैक लुक में नजर आए, वहीं पत्नी श्लोका मेहता सिंपल और सोबर लुक में दिखीं। ऐसे में आइए जानते हैं उनके लुक में क्या-क्या खास रहा।

हैवी वर्क वाले खूबसूरत जैकेट में दिखीं श्लोका

श्लोका ने मॉडर्न और ट्रेडिशनल स्टाइल का मेल करते हुए गोल्डन और रस्ट रंग की बारीक जरी कढ़ाई वाली हैवी पेपलम जैकेट पहनी थी। फुल स्लीव्स और बंद गले वाले इस जैकेट-स्टाइल टॉप पर मल्टी-कलर थ्रेडवर्क, सीक्वेंस और ट्रेडिशनल कारीगरी की गई थी। इसके बॉर्डर और आस्तीनों पर की गई हैवी कढ़ाई इसे रॉयल स्टेटमेंट पीस लुक दे रही थी।

फ्लोई स्कर्ट के साथ किया लुक कंप्लीट

हैवी जैकेट के काम को बैलेंस करने के लिए श्लोका ने इसके साथ काले रंग की लंबी, घेरदार सिल्क स्कर्ट पेयर की थी। इस प्लेन ब्लैक स्कर्ट के कपड़े में हल्की चमक और प्लीट्स दिखाई दे रही हैं, जो हैवी एम्ब्रॉयडर्ड पेपलम जैकेट के साथ शानदार कंट्रास्ट बनाती हैं और पूरे आउटफिट को क्लासी व शाही सिल्हूट देती हैं।

सॉफ्ट मेकअप लुक

काव्या मारन और अनिरुद्ध के रिसेप्शन लुक को कंप्लीट करने के लिए श्लोका मेहता ने बेहद नेचुरल, ग्लोइंग और सॉफ्ट मेकअप चुना था। चेहरे पर हल्का और ड्यूई बेस किया था, जो उनकी नेचुरल खूबसूरती को उभार रहा है। आंखों पर सटल आई मेकअप और गालों पर हल्के ब्लश के साथ न्यूड पिंक शेड लिपस्टिक से मेकअप लुक कंप्लीट किया था, जो पूरे लुक को एलिगेंट और फ्रेश बना रही थी।

सिंपल और सोबर हेयर स्टाइल

सिंपल मेकअप के साथ हेयर स्टाइल में भी श्लोका मेहता ने कुछ ज्यादा हैवी नहीं रखा था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बालों को स्लीक हाफ-अप हेयरस्टाइल में पीछे की ओर पिन किया, जिससे उनका चेहरा और ज्वेलरी साफ उभरकर सामने आ रही थी। सादा और साफ-सुथरा ये हेयरस्टाइल भारी कढ़ाई वाले आउटफिट के साथ बैलेंस बनाए रखता है। इसके साथ लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने कानों में खूबसूरत डायमंड ड्रॉप इयररिंग्स, गले में मैचिंग नेकपीस और हाथों में चमकती हुई स्टेटमेंट अंगूठियां पहनीं, जो उनके रिसेप्शन लुक में चार चांद लगा रही थीं। भारी कढ़ाई वाली जैकेट के साथ उन्होंने ज्वेलरी को हल्का और क्लासी रखा, जिससे ध्यान आउटफिट पर ही जा रहा था।