
Sapna Choudhary Fitness (file photo) image credit instagram/ itssapnachoudhary
Sapna Choudhary Workout: सपना चौधरी इन दिनों अपने लेटेस्ट गाने के लुक में गजब का ट्रांसफॉर्मेशन करने के साथ ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। साल 2020 में वीर साहू संग शादी के बाद रिश्तों में आई दरार तलाक तक पहुंच गई है और उन्होंने तलाक फाइल भी कर दिया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि फिटनेस के लिए सपना चौधरी जिम में क्या करती हैं।
वेट लॉस के लिए जिम में सपना चौधरी ने ब्लैक लेगिंग्स के साथ ग्रे टी-शर्ट को नीचे से नॉट बांधकर पेयर किया है। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बालों में बन और पैरों में जूते पहन रखे हैं, और वो केबल मशीन से एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। इस तरह की केबल मशीन एक्सरसाइज को सही तरीके से करने के लिए पैरों को संतुलित दूरी पर रखकर स्थिर मुद्रा में खड़ा होना चाहिए, कोर को टाइट रखना चाहिए और कोहनियों को हल्का मोड़ते हुए नियंत्रित और धीमी गति से केबल को खींचना व वापस छोड़ना चाहिए, जिससे शरीर की अतिरिक्त कैलोरी बर्न होने में मदद मिल सके।
वीडियो में केबल मशीन एक्सरसाइज के बाद सपना लैट पुलडाउन (Lat Pulldown) मशीन से एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। इस एक्सरसाइज को सही तरीके से करने के लिए मशीन की सीट पर बैठकर पैरों को पैड के नीचे सुरक्षित रूप से जमाना चाहिए, हाथों से बार को पकड़ कर कोर को टाइट रखना चाहिए और पीठ को हल्का सीधा या थोड़ा सा पीछे झुकाते हुए नियंत्रित व धीमी गति से सीने के ऊपरी हिस्से तक नीचे खींचना व वापस ऊपर ले जाना चाहिए, जिससे पीठ, कंधों और बाजुओं की मांसपेशियों पर तनाव पड़ता है और वेट लॉस व बॉडी टोनिंग में मदद मिलता है।
वेट लॉस के लिए वीडियो में सपना चौधरी जिम में लूज ग्रे प्रिंटेड टी-शर्ट के साथ शॉर्ट्स पेयर किए दिख रही हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बालों में पोनीटेल और पैरों में काले स्पोर्ट्स शूज पहन रखे हैं, और वो ट्रेडमिल पर कंधों पर वेटेड बैग रखकर वॉक करती नजर आ रही हैं। इस एक्सरसाइज को सही तरीके से करने के लिए सबसे पहले वेटेड बैग को दोनों हाथों से मजबूती से पकड़ते हुए कंधों पर संतुलित ढंग से टिकाना चाहिए, इसके बाद पीठ को सीधा और कोर को टाइट रखते हुए ट्रेडमिल पर सामान्य या हल्की तेज गति से नियंत्रित कदमों के साथ चलते दिख रही है, जिससे सामान्य वॉकिंग की तुलना में ज्यादा कैलोरी बर्न होती है और पैरों, कोर व कंधों की मांसपेशियों को मजबूती मिलने के साथ वेट लॉस की प्रक्रिया में मदद मिलती है।
वेट लॉस और बॉडी टोनिंग के लिए जिम में सपना चौधरी ने कैमो या ग्रे-ब्लैक पैटर्न वाली प्रिंटेड लेगिंग्स के साथ व्हाइट स्लीवलेस टैंक टॉप पेयर किया है। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बालों को पीछे बांध रखा है और पैरों में व्हाइट स्पोर्ट्स शूज पहने जिम में मशीन से चेस्ट औप शोल्डर से जुड़ी एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। इस एक्सरसाइज को करने से ऊपरी शरीर की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है, कैलोरी बर्न होती है और वेट लॉस रूटीन को अच्छा सपोर्ट मिलता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर केवल सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है। यह किसी फिटनेस ट्रेनर की सलाह का विकल्प नहीं है। एक्सरसाइज शुरू करने से पहले या कोई भी स्वास्थ्य समस्या होने पर डॉक्टर या सर्टिफाइड ट्रेनर से संपर्क करें।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
स्वास्थ्य




