Weight Loss Exercise at Home: आज के इस लेख में हम सेलिब्रिटी ट्रेनर करण द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं। इन एक्सरसाइज को आप अपने रूटीन में शामिल कर बिना जिम जाए भी आसानी से फिट हो सकते हैं।
Bina Gym Jaye Fit Kaise Rahe: आज के समय में ऑफिस और घर के काम को समय पर पूरा करने के चक्कर में लोगों को जिम जाने या घंटों वर्कआउट करने का टाइम ही नहीं मिलता। ऐसे में लोग हेल्दी तो होना चाहते हैं, लेकिन समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप भी अपने बढ़ते वजन को घटाना चाहते हैं या अपने वजन को बैलेंस करना चाहते हैं, तो हमारा आज का यह लेख आपके काम आ सकता है।
आज के इस लेख में हम सेलिब्रिटी ट्रेनर करण, जिन्होंने आलिया भट्ट और कृति सेनन जैसी स्टार्स को ट्रेन किया है, उनके द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं। इन एक्सरसाइज के लिए बस थोड़ी सी खाली जगह चाहिए और ये 10 मिनट में की जा सकती हैं। इन्हें फॉलो कर आप बिना जिम जाए भी फिट हो सकते हैं।
वजन घटाने या कंट्रोल करने के लिए स्क्वाट्स सबसे बेसिक और असरदार एक्सरसाइज है। इसे करने से आपके पैरों, कूल्हों और पेट के निचले हिस्से की मसल्स मजबूत होती हैं। इसके लिए आपको किसी मशीन की जरूरत नहीं है, बस घर के किसी भी कोने में खड़े होकर आप इसे कर सकते हैं। यह शरीर का बैलेंस सुधारने में भी मददगार होता है।
पुश-अप्स सीने, कंधे और हाथों जैसे शरीर के ऊपरी हिस्से की ताकत बढ़ाने के लिए बेस्ट हैं। इसे करते वक्त आपके पेट की मसल्स पर भी जोर पड़ता है, जिससे पूरी बॉडी की टोनिंग होती है। अगर आपको शुरू में यह मुश्किल लगे, तो आप घुटने जमीन पर टिकाकर भी इसे कर सकते हैं। यह आपकी बॉडी को सही शेप देने में मदद करता है।
प्लैंक देखने में बहुत सिंपल लगता है क्योंकि इसमें आपको बस एक ही पोजीशन में खुद को होल्ड करना होता है, लेकिन यह वजन घटाने में काफी ज्यादा मददगार होता है। यह पेट (Core) को मजबूत बनाता है और पीठ के दर्द में भी आराम देता है। अगर आप रोज थोड़ी देर प्लैंक करते हैं, तो आपका पॉश्चर सुधरता है और आप ज्यादा एक्टिव महसूस करते हैं।
इसे करने के लिए जमीन पर लेटकर हवा में पैर ऐसे चलाने होते हैं जैसे आप साइकिल चला रहे हों। यह पेट की चर्बी कम करने और एब्स को शेप में लाने के लिए बहुत अच्छी एक्सरसाइज है। इसे करते समय जल्दबाजी न करें, जितना धीरे और सही तरीके से करेंगे, उतना ही ज्यादा फायदा मिलेगा।
यह एक हाई-इंटेंसिटी कार्डियो एक्सरसाइज है, जिसमें खड़े होकर घुटनों को छाती तक ऊपर उठाया जाता है, जैसे कि आप तेज दौड़ रहे हों। यह तेजी से कैलोरी कम करने के साथ ही दिल की धड़कन बढ़ाने, पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करने और पेट को टोन करने के लिए बेहतरीन है। अगर आप दिनभर काम करके सुस्त महसूस कर रहे हैं, तो 1-2 मिनट हाई नी करने से आप एकदम तरोताजा महसूस करेंगे।
आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में फिटनेस का मतलब सिर्फ घंटों जिम में पसीना बहाना नहीं रह गया है। असल बात यह है कि आप खुद को कितना मूव करते हैं। अगर आप रोज 10 मिनट एक्सरसाइज कर पसीना बहाएंगे, तो यह धीरे-धीरे आपकी आदत बन जाएगी और आप पहले से कहीं ज्यादा फिट महसूस करेंगे।