6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weight Loss: परफेक्ट फिगर पाने के लिए फॉलो करें ये 3 टिप्स, अब जिम जाने की जरूरत नहीं

Vajan Ghatane Ke Tarike: आज के इस लेख में हम 3 ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से वजन घटा पाएंगे।

2 min read
Google source verification
Bina Gym Jaye Weight Loss Kaise Kare

Bina Gym Jaye Weight Loss Kaise Kare| image credit gemini

Bina Gym Jaye Weight Loss Kaise Kare: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिजी लाइफ में फिट रहने के लिए हर किसी के पास जिम जाने का टाइम नहीं होता। ऐसे में लोग बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए डाइटिंग का सहारा लेते हैं। लेकिन वजन घटाने के लिए सिर्फ खाने पर कंट्रोल करना ही काफी नहीं है, बल्कि फिजिकल एक्टिविटी भी बहुत जरूरी है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो हमारी यह स्टोरी आपके काम आ सकती है। आज के इस लेख में हम 3 ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से वजन घटा पाएंगे।

खाने की मात्रा और क्वालिटी पर ध्यान दें


अक्सर लोगों को लगता है कि भारी वजन उठाए बिना या जिम में पसीना बहाए बिना वजन घटाना मुश्किल है, पर ऐसा नहीं है। सच तो यह है कि वजन कम करने का असली रास्ता आपकी रसोई और आपकी रोजमर्रा की आदतों से होकर जाता है। अगर आप अपने रहने और खाने के तरीके में छोटे-छोटे बदलाव कर लें, तो घर बैठे ही अपना वजन काफी हद तक कम कर सकते हैं।

चूंकि वजन घटाने में 70% रोल खाने का होता है। खाने को कंट्रोल करने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप भूखे रहें, बल्कि आपको 'क्या और कितना' खाना है, इस पर ध्यान देना होगा। कोशिश करें कि एक बार में ढेर सारा खाने के बजाय थोड़ा-थोड़ा करके खाएं। अपनी डाइट में दालें, पनीर, अंडे और हरी सब्जियां ज्यादा शामिल करें, क्योंकि इनसे पेट देर तक भरा रहता है और इससे बार-बार कुछ उल्टा-सीधा खाने का मन नहीं करता। इसके अलावा चीनी, मीठी चीजें और मैदे से बनी चीजों को खाना या तो बंद कर दें या बहुत कम कर दें।

खुद को दिन भर एक्टिव रखें


जिम नहीं जा रहे हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप दिन भर खुद को फिजिकली एक्टिव ही न रखें। आप घर पर रहने के बावजूद खाने के बाद 10-15 मिनट टहलकर, लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करके और अगर कहीं पास में जाना हो, तो गाड़ी की जगह पैदल चलकर खुद को फिट बनाए रख सकते हैं। इसके अलावा जब भी फोन पर बात करें, तो बैठकर नहीं बल्कि कमरे में टहलते हुए बात करने जैसी छोटी-छोटी एक्टिविटी करें।

भरपूर पानी, अच्छी नींद और टेंशन से दूरी


वजन घटाने के लिए शरीर का मेटाबॉलिज्म अच्छा होना जरूरी है और इसमें पानी और नींद का बड़ा हाथ है। दिन भर में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। कई बार लोगों को प्यास लगती है और वे उसे भूख समझकर कुछ खा लेते हैं, पानी पीने से ऐसी आदत पर लगाम लगती है। इसके अलावा, रात को 7-8 घंटे की गहरी नींद लें। नींद पूरी न होने पर शरीर में ऐसे हार्मोन बनते हैं जो भूख बढ़ाते हैं और पेट की चर्बी जमा करते हैं। साथ ही, ज्यादा टेंशन न लें क्योंकि तनाव की वजह से भी शरीर में चर्बी बढ़ने लगती है। इसलिए खुश रहें और एक अच्छी रूटीन फॉलो करें।