31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Skin Care Routine For Teens: गर्मियों में टैनिंग और पिंपल्स से बचने के लिए एक्सपर्ट ने बताए 6 आसान उपाय

Teenage Summer Skin Care Tips: अगर आप एक टीनेज गर्ल हैं और आपको समझ में नहीं आ रहा है कि इन दिनों अपनी स्किन का ख्याल कैसे रखें जिससे वह हेल्दी और ग्लोइंग रहे, तो आप ब्यूटी एंड स्किन एक्सपर्ट द्वारा साझा किए गए इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।

2 min read
Google source verification
Teenage Summer Skin Care Tips, summer Skin Care Tips

टीनेजर्स के लिए स्किन केयर टिप्स (representative image) | image credit gemini

Skin Care Routine For Teens: ज्यादातर टीनेजर्स की गर्मियों की छुट्टियां अभी चल रही हैं। ऐसे में समर वेकेशन में घूमने के चलते स्किन टैन होना, या टीनेजर्स उम्र के दौरान शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव के कारण चेहरे की रंगत खो जाना, पिंपल्स होना आम बात है। अगर आप भी इन समस्याओं से परेशान हैं और इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो स्किन एंड ब्यूटी एक्सपर्ट शालिनी शर्मा द्वारा साझा किए गए ये टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

वॉटर-बेस्ड क्रीम का करें इस्तेमाल (Water-Based Cream)

शालिनी शर्मा बताती हैं कि टीनेज एक ऐसी उम्र है जिसमें बच्चे अपनी स्किन (Teen Skin Care) का ज्यादा ख्याल नहीं रखते हैं या उन्हें समझ में नहीं आता कि क्या लगाएं और क्या नहीं। इसलिए वे घर में पड़ी कोई भी क्रीम लगा लेते हैं, ऐसा नहीं करना चाहिए। इस उम्र में स्किन नाजुक होती है, इसलिए अधिक केमिकल वाले मॉइश्चराइजर के बजाय नेचुरल और अच्छे इंग्रीडिएंट्स से बनी वाटर बेस्ड क्रीम का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

सनस्क्रीन जरूर लगाएं (Sunscreen)

ज्यादातर लोगों को लगता है कि सनस्क्रीन (Sunscreen) सिर्फ बड़ों के लगाने की चीज है, लेकिन ऐसा नहीं है। SPF 30 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन का दिन में कम से कम दो बार उपयोग करें और घर से बाहर जाने से आधा घंटा पहले इसे लगाएं।

CTM रूटीन से स्किन रहेगी हेल्दी (Cleansing, Toning, Moisturizing)

टीनेज में शरीर में काफी ज्यादा हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे स्किन से जुड़ी परेशानियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में रोजाना क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग करें, जिससे स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहे।

क्लीनअप (Cleanup)

अगर आप किसी फंक्शन में जा रही हैं या चेहरे पर ज्यादा टैनिंग हो गई है, तो आप नेचुरल क्लीनअप भी कर सकती हैं। ध्यान रखें कि यह किसी अच्छी जगह पर और किसी एक्सपर्ट से ही करवाएं।

नाइट स्किन केयर रूटीन (Night Skin Care Routine)

दिन की तरह रात को भी स्किन केयर करना जरूरी है। इसलिए सोने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ करें और टोनर के बाद क्रीम लगाकर ही सोएं।

ऑयली और कॉम्बिनेशन स्किन के लिए फेस पैक (Face Pack)

अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आप मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर लगा सकती हैं। वहीं, कॉम्बिनेशन स्किन के लिए चंदन पाउडर को रोज वाटर और एलोवेरा जेल में मिलाकर फेस पैक की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, टैनिंग दूर करने के लिए चेहरे पर गाढ़ी दही भी लगाई जा सकती है।

स्किन केयर के साथ-साथ हाइड्रेशन का ध्यान रखें और अपनी डाइट में मौसमी फलों और सब्जियों को भी जरूर शामिल करें।