लाइफस्टाइल

क्या है Cortisol Cocktail? जिसे पीने के बाद छूमंतर हो जाती है थकान, जानिए पूरा सच!

Cortisol Cocktail एक नया हेल्थ ट्रेंड है, लेकिन क्या ये वाकई स्ट्रेस कम करने और एनर्जी बढ़ाने में काम करता है? जानिए इसकी सच्चाई, फायदे, नुकसान और सही तरीका।

2 min read
Sep 11, 2025
Cortisol Cocktail (photo- freepik)

Cortisol Cocktail Drink: आजकल सोशल मीडिया पर किसी भी चीज का ट्रेंड बनना आम बात है। इसी बीच एक नया हेल्थ ट्रेंड कोर्टिसोल कॉकटेल (Cortisol Cocktail) काफी देखने को मिल रहा है। कई लोगों का कहना है कि इस ड्रिंक से हमारी बॉडी का तनाव कम होता है और एनर्जी भी बढ़ती है। लेकिन ये कितना सही और कितना गलत है। तो आइए जानते हैं क्या है कोर्टिसोल (Cortisol) ।

ये भी पढ़ें

Festive Cocktail Recipes : आपकी क्रिसमसऔर नए साल की पार्टियों के लिए सबसे अच्छी कॉकटेल

Cortisol क्या है?

कोर्टिसोल (Cortisol) को हम तनाव हार्मोन (Stress Hormone) भी कहते हैं। ये हमारे एड्रिनल ग्रंथि (Adrenal Glands) से बनता है। यह कई तरीके से काम करता है, जरूरी समय पर शरीर को एनर्जी देता है। तनाव के वक्त काम आता है।मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करता है। सूजन (Inflammation) को कम करता है। लेकिन ध्यान रहे सुबह में थोड़ा ज्यादा cortisol होना अच्छा है ताकि दिन की शुरुआत एक्टिव रहे। रात में cortisol कम होना चाहिए ताकि अच्छी नींद आए। बहुत से लोग high cortisol और low cortisol को गलत समझते हैं। दरअसल, जो लोग थकान महसूस करते हैं, उनका cortisol अक्सर कम होता है।

Cortisol Cocktail में क्या होता है?

आम तौर पर इसमें होते हैं। आधा कप ऑरेंज जूस,आधा कप नारियल पानी, चुटकी भर नमक, कभी-कभी पोटैशियम या मैग्नीशियम पाउडर भी मिलाते हैं। इनका दावा है कि ये शरीर के cortisol बैलेंस को सही करेंगे और थकान, स्ट्रेस जैसी दिक्कतें दूर करेंगे।

पर सच क्या है?

विटामिन C ऑरेंज जूस से मिलेगा जो एड्रिनल ग्रंथि को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है। पोटैशियम नारियल पानी से मिलेगा जो हृदय स्वास्थ्य और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में काम आता है। मैग्नीशियम एनर्जी बनाने में मदद करता है। लेकिन ज्यादा नमक (सोडियम) स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है। ये ड्रिंक करीब 16 ग्राम शुगर भी देता है, जो डायबिटीज वाले लोगों के लिए अच्छा नहीं। हृदय, किडनी या ब्लड प्रेशर की बीमारी वालों के लिए खतरनाक हो सकता है।

सही तरीका क्या है?

Cortisol बैलेंस बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका है, स्ट्रेस कम करना। रोज थोड़ी एक्सरसाइज करना। मेडिटेशन, ब्रेथिंग एक्सरसाइज करना। दोस्तों से बात करना। हेल्दी फूड जैसे फल, नट्स और सब्जियां खाना। उदाहरण के तौर पर ऑरेंज जूस पीने की बजाय, सीधे ऑरेंज खाएं। नारियल पानी की जगह नारियल पानी (लेकिन बिना ज्यादा शुगर वाला) लें। थोड़े नट्स खाएं, पाउडर नहीं।

ये भी पढ़ें

ये है दुनिया की सबसे महंगी कॉकटेल, कीमत सुनकर आपके उड़ जाएंगे होश

Also Read
View All

अगली खबर