
Crepey Skin Treatment: बढती उम्र के साथ स्किन में बदलाव आना आम बात है। लेकिन कुछ लोगों में कम उम्र में भी बाजुओं, गर्दन या आंखों के नीचे की स्किन क्रेप पेपर की तरह पतली और सिकुडी हुई दिखने लगती है। इसे क्रेपी स्किन कहते हैं। यह सिर्फ उम्र का असर नहीं होता, इसके कई और कारण भी हो सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्रेपी स्किन के क्या कारण हो सकते हैं और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए।
जब स्किन इतनी पतली हो जाती है कि उस पर महीन लकीरें और सिलवटें दिखने लगती हैं, तो वह क्रेप पेपर जैसी लगने लगती है। यह सबसे ज्यादा आंखों के नीचे और बाजुओं पर दिखती है। इसके अलावा यह शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी दिख सकती है।
क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के अनुसार, धूप से स्किन इलास्टिन में हुआ नुकसान क्रेपी स्किन की सबसे बडी वजह है। सूरज की यूवी किरणें स्किन के इलास्टिन को कमजोर कर देती हैं, जो स्किन को खिंचने के बाद वापस अपनी जगह लाते हैं। बार-बार धूप लगने पर ये इलास्टिन खुद को ठीक करना बंद कर देते हैं। इसके अलावा 40 की उम्र के बाद, वजन का बहुत ज्यादा बढना-घटना, रूखी स्किन, कुछ दवाइयां, टैनिंग बेड का इस्तेमाल, धूम्रपान, शराब, नींद की कमी, तनाव और खराब हवा जैसी वजहें भी हो सकती हैं।
क्रेपी स्किन से बचने के लिए बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं और हो सके तो ऐसे कपडे पहनें जो धूप से बचाएं। इसके साथ ही स्किन में नमी बनाए रखने के लिए अच्छा मॉइस्चराइजर लगाएं और डाइट में फल, सब्जियां और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चीजें शामिल करें।
क्रेपी स्किन को कम करने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल में सुधार के साथ कुछ इलाज भी मदद कर सकते हैं। क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के अनुसार, इनमें ये विकल्प शामिल हैं-
ध्यान दें, इनमें से कौन सा तरीका आपके लिए ठीक रहेगा, यह त्वचा रोग विशेषज्ञ ही बता सकते हैं। इसलिए इनमें से कुछ भी खुद से अपनी स्किन केयर रुटिन में न शुरू करें।
डिस्क्लेमर: इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर यह केवल सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है। यह किसी डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है। त्वचा से जुडी कोई भी परेशानी होने पर त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह लें।